Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत

Vivo S2 FE ने आज भारतीय बाजार में दस्तक दे दी है।

Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत

Photo Credit: Vivo

Vivo S2 FE में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Vivo S2 FE में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo S2 FE में 10,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Vivo S2 FE में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन

Vivo ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300e टिपसेट से लैस किया गया है। S2 FE में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 10000mAh की बैटरी आती है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में 8जीबी रैम दी गई है जो कि रैम एक्सपेंशन के जरिए बढ़ाई जा सकती है। आइए वीवो एस2 एफई स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo S2 FE Price

Vivo S2 FE के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹38,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹42,999 है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए वीवो की वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, विजय सेल्स समेत अन्य रिटेल स्टोर्स पर 20 अक्टूबर से उपलब्ध होगा। यह फोन स्टेलर ग्रीन, जेन व्हाइट और टाइटन ब्लैक कलर में आता है। लॉन्च ऑफर के तहत 10 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक या 15 महीने तक जीरो डाउन पेमेंट का विकल्प या 10 प्रतिशत एक्सचेंज बोनस शामिल है। कंपनी 1 साल की एक्सटेंड वारंटी प्रदान कर रही है।

Vivo S2 FE Features & Specifications

Vivo S2 FE में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 449 ppi पिक्सल डेंसिटी और 2000 निट्स ब्राइटनेस है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300e चिपसेट से लैस किया गया है। इस फोन में 10000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS पर काम करता है। इसमें 6GB LPDDR4X रैम और 128GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। रैम को रैम एक्सपेंशन के जरिए बढ़ाया जा सकता है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।

कैमरा सेटअप के मामले में S2 FE के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन की लंबाई 16.39 सेमी, चौड़ाई 7.65 सेमी, मोटाई 0.869 सेमी और वजन 225 ग्राम है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी 2.0, जीपीएस, ओटीजी और एफएम दिया गया है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  2. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  3. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »