Vivo V50 की लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा, जानें क्या कुछ होगा खास

Vivo V50 सीरीज हाल ही में रिपोर्ट्स और सर्टिफिकेशन पर नजर आई थी, जिससे इसके जल्द ही रिलीज होने का सुझाव मिलता है।

Vivo V50 की लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा, जानें क्या कुछ होगा खास

Photo Credit: Vivo

Vivo V40 में 5500mAh की बैटरी है।

ख़ास बातें
  • Vivo V50 भारतीय बाजार में फरवरी में पेश होने वाली है।
  • Vivo V50 फोन 12GB + 256GB और 12GB + 512GB में लॉन्च होगा।
  • Vivo V50 में एक बड़ी 6,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
विज्ञापन
Vivo V50 सीरीज हाल ही में रिपोर्ट्स और सर्टिफिकेशन पर नजर आई थी, जिससे इसके जल्द ही रिलीज होने का सुझाव मिलता है। आधिकारिक घोषणा से पहले एक नई रिपोर्ट में Vivo V50 की लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको Vivo V50 सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo V50 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च


स्मार्टप्रिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी ब्रांड फरवरी 2025 के तीसरे हफ्ते में भारतीय बाजार में Vivo V50 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। पिछली रिपोर्ट में भी इसी प्रकार की जानकारी मिली है। अगले महीने केवल V50 मॉडल लॉन्च किया जाएगा, जबकि V50 Pro के लॉन्च में कथित तौर पर देरी हो गई है। Vivo V50 भारत में 18 फरवरी 2025 को लॉन्च हो सकता है।

लॉन्च नजदीक होने के चलते उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही Vivo V50 को टीज करना शुरू कर देगी। आपको बता दें कि Vivo V40 और Vivo V40 Pro बीते साल लगभग एक ही समय में पेश हुए थे। हालांकि, V50 Pro के बाद में आने की संभावना है। इस महीने की शुरुआत में NCC सर्टिफिकेशन से Vivo V50 की बैटरी, फास्ट चार्जिंग, रैम और स्टोरेज वेरिएंट का खुलासा हुआ था। यह मॉडल साफ तौर पर दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन 12GB + 256GB और 12GB + 512GB में लॉन्च होगा।

आगामी फोन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ एक बड़ी 6,000mAh बैटरी मिल सकती है। अफवाहों से पता चला है कि Vivo V50 सीधे रीब्रांड के बजाय Vivo S20 का एक कस्टमाइज वर्जन हो सकता है। सर्टिफिकेशन में इस मॉडल का डिजाइन भी सामने आया, जो रियर कैमरों के लिए Zeiss कॉलोब्रेशन मिलने की पुष्टि करता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vibrant AMOLED display with HDR support
  • Slick design with IP68 rating
  • Solid performance
  • Dependable battery life
  • कमियां
  • Spammy notifications
  • Lacklustre ultrawide camera
डिस्प्ले6.78 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2800x1260 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo V50 Series, Vivo V50, Vivo V50 Features, Vivo V50 Pro
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  4. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  5. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  6. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  8. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  9. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  10. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »