• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo V50 भारत में आज होगा लॉन्च, ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, जानें स्पेसिफिकेशंस

Vivo V50 भारत में आज होगा लॉन्च, ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, जानें स्पेसिफिकेशंस

Vivo आज भारतीय बाजार में 17 फरवरी को अपना नया स्मार्टफोन Vivo V50 लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Vivo V50 भारत में आज होगा लॉन्च, ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, जानें स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Vivo

Vivo V50 में 6.67 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।

ख़ास बातें
  • Vivo V50 में 6.67 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Vivo V50 में 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है।
  • Vivo V50 रोज रेड, स्टारी नाइट और टाइटेनियम ग्रे में उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
Vivo आज भारतीय बाजार में 17 फरवरी को अपना नया स्मार्टफोन Vivo V50 लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसमें दो मॉडल Vivo V50 और Vivo 50 Pro शामिल होने की उम्मीद है। कंपनी ऑफिशियल इवेंट से पहले लाइनअप को टीज कर रही है, जिसमें टैगलाइन सो प्रो पर जोर दिया गया है। आगामी फोन नए कैमरा सिस्टम के साथ आने की उम्मीद है। इसके अलावा ऐसी अफवाह है कि आने वाले फोन में बड़ी बैटरी, बड़ी डिस्प्ले और एक एडवांस कैमरा सेटअप होगा। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आगामी फोन की लाइवस्ट्रीम कैसे देखें और स्पेसिफिकेशंस कैसे हो सकते हैं।


Vivo V50 सीरीज लाइव स्ट्रीम कैसे देखें


Vivo V50 सीरीज लॉन्च इवेंट को लाइव आज 17 फरवरी को दोपहर 12 बजे देख सकते हैं। कंपनी अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इवेंट को लाइव आयोजित करने वाली है। इस लिंक पर क्लिक करके इच्छुक यूजर्स लाइव इवेंट देख सकते हैं।


Vivo V50 India Price (Expected)


जहां तक ​​कीमत की बात है हाल ही में आई लीक में से पता चला है कि Vivo V50 की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये होगी। हालांकि, यह सटीक आंकड़ा नहीं हो सकता है, लेकिन उम्मीद है कि फोन की कीमत 40,000 रुपये से कम होगी। आपको बता दें कि वीवो वी40 को भारत में 34,999 रुपये में पेश किया गया था।


Vivo V50 Specifications


Vivo V50 में कई रोमांचक अपग्रेड के साथ Vivo V40 के डिजाइन को बरकरार रखा गया है। Vivo V50 में 6.67 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। इसमें एक पेंडुलम साइज वाले पैनल के अंदर मौजूद एक ड्यूल कैमरा सिस्टम है। यह डिवाइस तीन शानदार कलर ऑप्शन रोज रेड, स्टारी नाइट और टाइटेनियम ग्रे में उपलब्ध होगा। जबकि रोज रेड और टाइटेनियम ग्रे एक समान फिनिश शेयर करते हैं, स्टार्री नाइट वेरिएंट में एक चमकदार बैक पैनल है। Vivo V50 में 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। इसे अपने सेगमेंट का सबसे स्लिम स्मार्टफोन बताया जा रहा है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »