वीवो वी5 प्लस आईपीएल लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन खरीदने के लिए उपलब्ध

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2017 09:49 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वी5 प्लस स्मार्टफोन जनवरी में लॉन्च हुआ था
  • आईपीएल लिमिटेड एडिशन मैट ब्लैक कलर और आईपीएल लोगो के साथ आता है
  • फोन फ्लिपकार्ट, रिटेल स्टोर और वीवो एक्सक्लूसिव स्टोर पर मिल रहा है
वीवो वी5 प्लस आईपीएल लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन की बिक्री सोमवार से शुरू हो गई है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 25,990 रुपये के साथ बाज़ार में पेश किया है। यह फोन फ्लिपकार्ट के अलावा, रिटेल स्टोर और वीवो-एक्सक्लूसिव स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

वीवो वी5 प्लस आईपीएल लिमिटेड एडिशन में स्टैंडर्ड वेरिएंट से अलग क्या है? स्पेशल एडिशन एक नए कलर वेरिएंट (मैट ब्लैक) में आता है और इसमें रियर पैनल पर आईपीएल के लोगो की खुदाई की गई है।
Advertisement

वीवो वी5 प्लस (रिव्यू) स्मार्टफोन को जनवरी में भारत में लॉन्च किया गया था और इसकी कीमत 27,980 रुपये है। फरवरी में इस डिवाइस को ऑफलाइन व ऑनलाइन रिटेलर के पास उपलब्ध कराया गया था। डुअल सिम वाला यह सेल्फी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित कंपनी के फनटच ओएस 3.0 पर चलता है।

इस स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया डुअल रियर कैमरा।  फ्रंट पैनल पर एक सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का। बता दें कि वीवो वी5 प्लस में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है। यह डुअल सिम फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित फनटच ओएस 3.0 पर चलेगा।
Advertisement

इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वीवो वी5 प्लस की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। इसकी बैटरी 3055 एमएएच की होगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी की बात करें तो वी5 प्लस में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस फ़ीचर मौज़ूद हैं। डाइमेंशन 152.8x74.00x7.26 मिलीमीटर है और वज़न 158.6 ग्राम। वीवो वी5 प्लस में फिंगरप्रिंट सेंसर है जो होम बटन भी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build, popular design
  • Good set of cameras
  • All-day battery life
  • Sharp and vivid display
  • Bad
  • No expandable storage
  • Lacks Wi-Fi ac, NFC or Type-C USB
  • Feels overpriced
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3055 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.