Vivo V29e 28 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च, 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Vivo V29e में कर्व्ड डिस्प्ले और सेल्फी कैमरा के लिए स्क्रीन पर सेंटर में अलाइंड होल-पंच कटआउट है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 अगस्त 2023 17:29 IST
ख़ास बातें
  • इसमें Qualcomm Snapdragon 400 सीरीज का प्रोसेसर हो सकता है
  • Vivo V29e में कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है
  • सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा

इसमें 4,600 mAh की बैटरी हो सकती है जो 80 W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Vivo का  V29e भारत में 28 अगस्त को लॉन्च होगा। इसमें ऑप्टिल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसमें कर्व्ड डिस्प्ले हो सकता है। Vivo V29e में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm Snapdragon 400 सीरीज दिया जा सकता है। 

कंपनी ने X (पूर्व में Twitter) पर नए स्मार्टफोन का टीजर पोस्ट किया है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी। कंपनी की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट में इसके स्पेसिफिकेशंस दिए गए हैं। Vivo V29e में कर्व्ड डिस्प्ले और सेल्फी कैमरा के लिए स्क्रीन पर सेंटर में अलाइंड होल-पंच कटआउट है। यह 25,000 रुपये से 30,000 रुपये की प्राइस रेंज में 3D कर्व्ड स्क्रीन के साथ सबसे स्लिम हैंडसेट हो सकता है। इसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। 

इसे कलर बदलने वाले रियर ग्लास पैनल के साथ Artistic Red और Artistic Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, कलर बदलने वाला फीचर केवल इसके Artistic Red वेरिएंट में होगा। हाल ही में एक लीक में बताया गया था कि Vivo V29e को 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज और 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज के दो विकल्पों में लाया जाएगा। इसमें 4,600 mAh की बैटरी हो सकती है जो 80 W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।  

हाल ही में Vivo ने X90S स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह कंपनी की X90 सीरीज में चौथा हैंडसेट है। इसमें MediaTek Dimensity SoC और 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। इस सीरीज में कंपनी इससे पहले  X90, X90 Pro और X90 Pro+ को लॉन्च कर चुकी है। Vivo X90S को चीन में लॉन्च किया था। इसके 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 3,499 (लगभग 45,300 रुपये), 12 GB + 256 GB वेरिएंट का CNY 4,299 (लगभग 48,800 रुपये) और 12 GB + 512 GB का CNY 4,699 (लगभग 53,300 रुपये) है। इस स्मार्टफोन को Black, Confession, Huaxia Red सहित चार कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसमें 6.78 इंच फुल HD+ (2800 X 1260 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 20:9 की आस्पेक्ट रेशो के साथ है। डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 बेस्ड ColorOS 3 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.