• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP फ्रंट कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Vivo V29 Pro देगा दस्तक, लॉन्च पहले यहां आया नजर

50MP फ्रंट कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Vivo V29 Pro देगा दस्तक, लॉन्च पहले यहां आया नजर

V29 Pro प्रोसेसर के मामले में MediaTek Dimensity 8200 SoC पर बेस्ड हो सकता है। स्टोरेज की बात करें तो फोन में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी।

50MP फ्रंट कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Vivo V29 Pro देगा दस्तक, लॉन्च पहले यहां आया नजर

Photo Credit: Vivo

Vivo V27 Pro में 6.78 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Vivo V29 Pro में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • Vivo V29 Pro में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले से लैस होगा।
  • Vivo V29 Pro में 64 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Vivo जल्द ही बाजार में अपने नए V29 सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ये नए स्मार्टफोन वीवो वी27 लाइनअप को अपग्रेड करेंगे, जिससे पता चलता है कि ये भी प्रीमियम मिड रेंज स्मार्टफोन होंगे। आधिकारिक तौर पर घोषणा से पहले Vivo V29 Pro स्मार्टफोन गीकबैंच पर नजर आया है। आइए वीवो के आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Vivo V29 Pro के स्पेसिफिकेशंस


यह फोन बैंचमार्किंग साइट पर नजर आया था। ऑनलाइन लिस्टिंग के अनुसार, V29 Pro मॉडल नंबर V2251 के साथ नजर आया था। इससे यह भी सुझाव मिलता है कि यह स्मार्टफोन भारत समेत कई मार्केट में जल्द लॉन्च हो सकता है। GeekBench 4 पर नजर आया V29 Pro प्रोसेसर के मामले में MediaTek Dimensity 8200 SoC पर बेस्ड हो सकता है। स्टोरेज की बात करें तो फोन में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी।
 
v76hg648


इसके अलावा आगामी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड FuntouchOS 13 पर काम करेगा। बैंचमार्किंग साइट के अनुसार, वीवो वी29 प्रो ने सिंगल कोर टेस्ट में 4394 स्कोर किया है, वहीं मल्टी कोर टेस्ट में 14677 प्वाइंट स्कोर किया है। इन सभी बातों का पता डाटाबेस में साझा की गई जानकारी से पता चला है। पिछले रिपोर्ट में दावा किया गया था कि वीवो स्मार्टफोन 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले से लैस होगा जिसका रेजोल्यूशन फुल एचडी प्लस और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।सिक्योरिटी के लिए फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो वीवो स्मार्टफोन के रियर में 64 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। बैटरी बैकअप के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »