44MP सेल्फी कैमरा वाले Vivo V23e 5G का प्राइस लीक, 21 फरवरी को होगा लॉन्च!

Vivo V23e 5G के प्राइस के बारे में मुंबई के रिटेलर Mahesh Telecom ने खुलासा किया है कि इस स्मार्टफोन का प्राइस 25,990 रुपये होगा।

44MP सेल्फी कैमरा वाले Vivo V23e 5G का प्राइस लीक, 21 फरवरी को होगा लॉन्च!
ख़ास बातें
  • Vivo V23e 5G में मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
  • फोन में 8 जीबी रैम और 128 स्टोरेज दी जा सकती है।
  • इसमें 6.44 इंच की एमोलेड डिस्प्ले बताई जा रही है।
विज्ञापन
Vivo V23e 5G का प्राइस लॉन्च से पहले लीक हो गया है। कंपनी जल्द ही इसे लॉन्च करने वाली है लेकिन अभी लॉन्च डेट की अधिकारिक घोषणा वीवो की तरफ से नहीं की गई है। इसी बीच एक टिप्स्टर ने इसके लॉन्च के बारे में दावा किया है कि यह स्मार्टफोन 21 फरवरी को लॉन्च होने वाला है। फोन की प्राइस रेंज और इसके कलर वेरिएंट्स को लेकर पहले भी लीक्स सामने आ चुके हैं। वहीं, मुम्बई के एक रिटेलर ने फोन के प्राइस का खुलासा किया है। 
 

Vivo V23e 5G price (Rumoured)

Vivo V23e 5G के प्राइस के बारे में मुंबई के रिटेलर महेश टेलीकॉम (Mahesh Telecom) ने खुलासा किया है कि इस स्मार्टफोन का प्राइस 25,990 रुपये होगा। जिसमें इसका 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आएगा। दिसंबर 2021 में यह फोन थाईलैंड में लॉन्च हो चुका है। भारत में यह किन वेरिएंट्स में लॉन्च होगा अभी इसके बारे में स्थिति साफ नहीं है। पिछले दिनों आए लीक्स के मुताबिक, यह ग्रेडिएंट ब्लू, मिडनाइट ब्लू और सनशाइन गोल्ड कलर वेरिएंट्स में लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने अपने ट्विटर पोस्ट में फोन की लॉन्च डेट को लेकर दावा किया है कि यह फोन 21 फरवरी को लॉन्च होगा। टिप्स्टर ने फोन के बारे में अन्य कोई जानकारी शेयर नहीं की। Vivo V23 सीरीज में यह तीसरा डिवाइस होगा। 
 

Vivo V23e 5G specifications (Expected)

Vivo V23e 5G के स्पेसिफिकशन्स को लेकर पिछले कई दिनों से लीक्स का सिलसिला जारी है जिनके मुताबिक, इसमें 6.44 इंच की एमोलेड डिस्प्ले बताई जा रही है। इसका रिजॉल्यूशन फुलएचडी प्लस होगा और रिफ्रेश रेट 60Hz का होगा। फोन में 44 मेगापिक्सल आई-ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा होगा जो कि फोन की डिस्प्ले नॉच में ही मौजूद होगा। रियर पैनल में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा जिसके सपोर्ट में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस हो सकता है। 

वीवो वी23ई 5जी में मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 चिपसेट देखने को मिल सकता है जिसे 8 जीबी रैम और 128 स्टोरेज के साथ पेअर किया जा सकता है। फोन में एंड्रॉयड 12 फनटच ओएस 12 की स्किन के साथ होगा। यह फोन इनडिस्प्ले फिंगर प्रिंट स्कैनर से लैस होगा। फोन के ये स्पेसिफिकेशन्स केवल लीक्स पर आधारित हैं। कंपनी की ओर से इनकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए लीक्स को पूर्ण सत्य नहीं माना जा सकता है। जल्द ही फोन के लॉन्च की अधिकारिक घोषणा कंपनी की ओर से की जा सकती है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 810
फ्रंट कैमरा44-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  2. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  3. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  4. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  5. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  6. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  7. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  8. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  9. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »