• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 128GB स्टोरेज वाले Vivo V23e 5G, Y21T की कीमतें 1 हजार रुपये तक हुई सस्ती, जानें नई कीमत

128GB स्टोरेज वाले Vivo V23e 5G, Y21T की कीमतें 1 हजार रुपये तक हुई सस्ती, जानें नई कीमत

Vivo V23e 5G में 6.44 इंच की फुल HD+ AMOLED  डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल और 20:9 ऑस्पेक्ट रेशियो है।

128GB स्टोरेज वाले Vivo V23e 5G, Y21T की कीमतें 1 हजार रुपये तक हुई सस्ती, जानें नई कीमत

Photo Credit: Vivo India

Vivo V23e 5G में 6.58 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Vivo V23e 5G एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Funtouch OS 12 पर काम करता है।
  • Vivo Y21T एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड Funtouch OS 12 पर काम करता है।
  • Vivo Y21T 6.58 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
वीवो इंडिया के सीईओ जेरोम चेन ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि Vivo V23e 5G और Vivo Y21T की भारत में कीमतों में कटौती की जा रही है। स्मार्टफोन की कीमतों में 1 हजार रुपये की कटौती की गई है। Vivo V23e 5G को भारत में फरवरी में लॉन्च किया गया था और यह ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 810 SoC पर काम करता है। आइए इन स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।

चेन ने फेसबुक पर Vivo V23e 5G औरVivo Y21T स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती को कंफर्म करते हुए एक पोस्ट शेयर की। Vivo V23e 5G अब भारत में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 24,999 रुपये में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन फरवरी में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत 25,999 रुपये है। इसे मिडनाइट ब्लू और सनशाइन गोल्ड कलर ऑप्शन में बेचा जाता है। इस बीच भारत में Vivo Y21T के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1 हजार रुपये कटौती के बाद 15,499 रुपये है। नई कीमत अब वीवो इंडिया की वेबसाइट पर नजर आ रहा है।
 

Vivo V23e 5G के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Vivo V23e 5G एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Funtouch OS 12 पर काम करता है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.44 इंच की फुल HD+ AMOLED  डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल और 20:9 ऑस्पेक्ट रेशियो है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 810 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 4,050mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

Vivo Y21T के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Vivo Y21T एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड Funtouch OS 12 पर काम करता है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.58 इंच की फुल HD+  डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,408 पिक्सल और  90Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टा कोर Snapdragon 680 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Vivo Y21T में 50 मेगापिक्सल काा पहला कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल का कैमरे दिए गए हैं। वहीं इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 810
फ्रंट कैमरा44-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo V23e 5G, Vivo Y21T, Vivo Smartphone Price Cut
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »