32MP कैमरा के साथ Vivo V21e 5G हो सकता है लॉन्च, स्पेसिपिकेशन और पोस्टर लीक

टिप्सटर ने Vivo V21e 5G फोन के स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी साझा की है, जिससे संकेत मिलते हैं कि फोन में 6.44 इंच फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा और इसके साथ मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर मौजूद होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 17 जून 2021 17:41 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V21e 5G की कीमत 20,000 के अंदर हो सकती है
  • वीवो वी21ई 5जी आने वाले हफ्तों में हो सकता है लॉन्च
  • फोन में मिल सकता है वाटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन
Vivo V21e 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन आधिकारिक दिखने वाले पोस्टर के माध्यम से भारत लॉन्च से पहले सामने आ गए हैं। इस पोस्टर में फोन को दो कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस पोस्टर में फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है, जिसमें 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 44 वॉट फास्ट चार्जिंग क्षमता शामिल है। वीवो वी21ई 5जी फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस होगा और कंपनी ने पिलहाल फोन के स्पेसिफिकेशन व रिलीज़ डेट को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
 

Vivo V21e 5G specifications (expected)

टिप्सटर योगेश ने ट्वीट कर Vivo V21e 5G फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी से पर्दा उठाया है, जिसके साथ एक आधिकारिक दिखने वाला पोस्टर भी मौजूद है। पोस्टर में आप भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को देख सकते हैं, जो कि Vivo के ब्रांड एम्बेसडर हैं। विराट कोहली के हाथ में फोन का लाइट ब्लू मॉडल देखा जा सकता है, जबकि उनके बगल में डार्क ब्लू मॉडल भी स्थित है। पोस्टर में उल्लेख किया गया है कि फोन में 44वॉट फास्ट चार्जिंग क्षमता और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा, जो कि सुपर नाइट सेल्फी फीचर से लैस होगा।

टिप्सटर ने वीवो वी21ई 5जी फोन के स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी साझा की है, जिससे संकेत मिलते हैं कि फोन में 6.44 इंच फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा और इसके साथ मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर मौजूद होगा। फोन में 8 जीबी रैम + 3 जीबी वर्चुअल रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मौजूद हो सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 64 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद होगा। वीवो वी21ई 5जी में 4,000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है।

ट्वीट के नीचे कमेंट सेक्शन में टिप्सटर ने जानकारी दी है कि यह फोन सेल्फी के लिए वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिज़ाइन के साथ आ सकता है। वीवो वी21ई 5जी फोन अगले दो हफ्ते में 20,000 रुपये के अंदर लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement

इस हफ्ते की शुरुआत में एक अन्य टिप्सटर ने वीवो वी21ई 5जी फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन लीक किए थे, जिसमें प्रोसेसर, डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और कॉन्फिग्रेशन का उल्लेख किया गया था। हालांकि, पुरानी लीक में कहा गया था कि यह फोन 4,400 एमएएच बैटरी से लैस होगा, जो कि टिप्सटर योगेश द्वारा बताई 4,000 एमएएच बैटरी क्षमता से बड़ी है।

Vivo V21e 4G फोन मलेशिया में अप्रैल में लॉन्च किया गया था, जो कि 6.44 इंच फुल-एचडी (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले, 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 44 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आया था। इस फोन में कंपनी ने 4,000 एमएएच की बैटरी दी है, जिसके साथ 33 वॉट फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट था। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि फोन के 5जी वेरिएंट में भी यह फीचर मौजूद होगा या नहीं।  
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  2. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  5. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  6. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  7. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  8. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  9. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  10. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.