64MP कैमरा वाले Vivo V21, Vivo V21e, Vivo Y73 हुए Rs 2 हजार तक सस्ते! जानें नई कीमत

Vivo V21 5G में 64 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

64MP कैमरा वाले Vivo V21, Vivo V21e, Vivo Y73 हुए Rs 2 हजार तक सस्ते! जानें नई कीमत
ख़ास बातें
  • Vivo V21 के 8GB + 128 GB वेरिएंट की नई कीमत 27,990 रुपये हो गई है।
  • Vivo V21e की भारत में नई कीमत अब 23,990 रुपये है।
  • Vivo Y73 पर भी कंपनी ने 1000 रुपये की कटौती कर दी है।
विज्ञापन
Vivo V21, Vivo V21e और Vivo Y73 के प्राइस भारत में कम हो गए हैं। अगर आप वीवो 21 सीरीज़ के स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो अब यह अच्छा मौका है क्योंकि ऊपर बताए गए तीनों ही स्मार्टफोन्स की कीमतें कंपनी ने कम कर दी हैं। ये नई कीमतें 15 मार्च से ही लागू हो चुकी हैं। हालांकि, अभी ये नई कीमतें कंपनी के ऑफलाइन स्टोर्स पर ही प्रभावी दिखाई देती हैं क्योंकि Flipkart पर अभी भी डिवाइसेज ओरिजनल प्राइस पर ही लिस्टेड हैं, इसलिए ऑनलाइन स्टोर्स पर अभी इसे अपडेट करना बाकी है। 
 

Vivo V21, Vivo V21e, Vivo Y73 new price in India

91mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में Vivo V21 के 8GB + 128 GB वेरिएंट की नई कीमत 27,990 रुपये हो गई है कि जबकि इससे पहले इसकी कीमत 29,990 रुपये थी। इसी तरह इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 32,990 रुपये से कम होकर 30,990 रुपये हो गई है। यानि कि कंपनी ने फोन के दोनों ही वेरिएंट्स की कीमत को 2000 रुपये सस्ता कर दिया है। 

Vivo V21e की भारत में नई कीमत (Vivo V21e new price in India) अब 23,990 रुपये हो गई है, जो पहले 24,990 रुपये थी। इसमें इसका 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट उपलब्ध है। Vivo Y73 पर भी कंपनी ने 1000 रुपये की कटौती कर दी है। अब यह स्मार्टफोन 20,990 रुपये की बजाए 19,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। 
 

Vivo V21 5G specifications

Vivo V21 5G में 6.44 इंच की फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2404x1080 पिक्सल है। फोन में 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है। फोन में MediaTek Dimensity 800U SoC दिया गया है। इसके खास फीचर्स में इसकी 3 जीबी तक की वर्चुअल रैम है जिसे जरूरत पड़ने पर इनेबल किया जा सकता है। फोन में 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट भी दिया गया है। रियर पैनल में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो OIS सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। 

कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में डुअल सिम, 5जी, डुअल बैंड वाइ-फाइ, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस आदि का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 3.5mm जैक नहीं मिलता है लेकिन सभी जरूरी सेंसर्स का सपोर्ट इसमें दिया गया है जिसमें एक्सिलरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, कम्पास, एम्बियंट लाइट और जायरोस्कोप जैसे सेंसर शामिल हैं। 

यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11.1 पर रन करता है। पावर के लिए इसमें 4,000mAh बैटरी मिलती है जिसके साथ 33 वाट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। चार्जिंग के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी दिया गया है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 800U
फ्रंट कैमरा44-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2404 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा44-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 720
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने CCI पर लगाया जांच में भारी लापरवाही का आरोप, कंपनी पर लग सकता है अरबों डॉलर का जुर्माना
  2. 8,550mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K90 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tata Motors ने भारत में लॉन्च की Sierra EV, जानें प्राइस, रेंज
  4. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, बेस मॉडल में मिलेगा Snapdragon चिपसेट
  5. mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस, ऐसे करें डाउनलोड
  6. Vivo X Fold 6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  7. दुनिया में पहली बार! न्यूक्लियर रिएक्टर की गर्मी से बनाई ग्रीन हाइड्रोजन, भारत ने रचा इतिहास
  8. Nothing Phone 4b में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »