Vivo V17 Pro का टीज़र फ्लिपकार्ट पर ज़ारी, चार रियर कैमरे होना तय

Vivo V17 Pro डुअल पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल और 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। टीज़र पेज पर यह भी बताया गया है कि फोन सुपर वाइड एंगल सेल्फी मोड से लैस होगा।

Vivo V17 Pro का टीज़र फ्लिपकार्ट पर ज़ारी, चार रियर कैमरे होना तय

Vivo V17 Pro मार्केट में वीवो वी15 प्रो की जगह लेगा

ख़ास बातें
  • वीवो वी17 प्रो में एंड्रॉयड 9 पाई होने का दावा
  • Flipkart पर होगी वीवो वी17 प्रो की बिक्री
  • Vivo V17 Pro में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा
विज्ञापन
Vivo V17 Pro को शुक्रवार को भारत में लॉन्च किया जाना है। अब फोन का टीज़र फ्लिपकार्ट पर जारी हुआ है। लिस्टिंग से साफ है कि यह फोन इस ई-कॉमर्स साइट और वीवो ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा। टीज़र से यह भी पुष्टि हुई है कि वीवो वी17 प्रो में चार रियर कैमरे और 48 मेगापिक्सल  का प्राइमरी सेंसर होगा। फोन सुपर नाइट सेल्फी मोड और सुपर वाइड एंगल सेल्फी मोड जैसे फीचर के साथ आएगा।

फ्लिपकार्ट के टीज़र पेज से साफ है कि वीवो वी17 प्रो को शुक्रवार दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। पहले ही पुष्टि हो चुकी है कि फोन डुअल पॉप-अप  सेल्फी कैमरा मॉड्यूल और 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। टीज़र पेज पर यह भी बताया गया है कि फोन सुपर वाइड एंगल सेल्फी मोड से लैस होगा। यह 105 डिग्री वाइड पोर्ट्रेट फोटो लेने में सक्षम होगा। फोन में नया सुपर नाइट सेल्फी मोड होगा। नाम से ही साफ है कि यह फीचर कम रोशनी और रात में फोटोग्राफी से संबंधित है।

फ्लिपकार्ट टीज़र पेज से यह भी पता चला है कि वीवो वी17 प्रो में चार रियर कैमरे होंगे। पिछले हिस्से पर कैमरे वर्टिकल पोजीशन में हैं। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल वाइड-एंगल सेंसर, 13 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। बैकपैनल पर कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नज़र नहीं आ रहा है। संभव है कि इसे डिस्प्ले का हिस्सा बनाया जाए। बता दें कि वीवो वी17 प्रो को 20 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।
 

Vivo V17 Pro specifications (लीक)

यह स्मार्टफोन 6.44 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2440 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। यह 21:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Vivo ने अपने इस फोन में वीवो वी15 प्रो की तरह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा नए फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज होने की जानकारी भी मिली है।

कैमरे की बात करें तो वीवो वी17 प्रो में पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल है। इसमें दो सेंसर दिए गए हैं। प्राइमरी 32 मेगापिक्सल का कैमरा है, वो भी वाइड-एंगल लेंस के साथ। इसके साथ जुगलबंदी में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर काम करेगा। डुअल कैमरा सेटअप की मदद से यूज़र्स बोकेह इफेक्ट के साथ वाइड-एंगल सेल्फी ले पाएंगे। वीवो वी17 प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। इसमें वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर होंगे। स्मार्टफोन की बैटरी 4,100 एमएएच की हो सकती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sturdy construction
  • Vibrant display
  • Versatile selfie cameras
  • Good battery life
  • कमियां
  • Sub-par low-light video quality
  • Relatively old processor
  • Priced a bit too high
  • Funtouch OS isn’t fun to use
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »