Vivo V11 Pro इस हफ्ते होगा भारत में लॉन्च, जानें इसके बारे में सबकुछ...

Vivo V11 Pro 6 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा। Vivo V11 Pro एक ऐसा किफायती स्मार्टफोन होगा जिसमें आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। Vivo X21 और Vivo Nex में भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

Vivo V11 Pro इस हफ्ते होगा भारत में लॉन्च, जानें इसके बारे में सबकुछ...
ख़ास बातें
  • 20,000 से 30,000 रुपये के बीच हो सकती है Vivo V11 Pro की कीमत
  • वाटरड्रॉप डिस्प्ले वाला होगा वीवो वी11 प्रो
  • Vivo V11 Pro में होगा इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
विज्ञापन
Vivo V11 Pro 6 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा। लॉन्च इवेंट मुंबई में है। Vivo V11 Pro भारत में एक ऐसा किफायती स्मार्टफोन होगा जिसमें आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। Vivo X21 और Vivo Nex में भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। लीक और ऑफिशियल टीजर से वीवो वी11 प्रो के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन का पता चला है। Vivo V11 Pro में पतले बेजल और फोन के ऊपर हिस्से पर नॉच मौजूद है। Vivo V11 Pro इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल कैमरा सेटअप और फुलव्यू डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकता है।
 

Vivo V11 Pro की भारत में कीमत

वीवो वी11 प्रो की भारत में कीमत क्या होगी, इस बात से पर्दा उठना अभी बाकी है। लॉन्च इवेंट के दौरान कीमत के सामने आने की उम्मीद है। वीवो ने आधिकारिक तौर पर Vivo V11 Pro की कीमत से पर्दा तो नहीं उठाया है। उम्मीद है कि Vivo V9 को ध्यान में रखते हुए हैंडसेट की कीमत 20,000 से 30,000 रुपये के बीच हो सकती है। इवेंट के दौरान Vivo V11 Pro की उपलब्धता और  लॉन्च ऑफर्स के बारे में भी जानकारी सामने आएगी। वीवो वी 11 प्रो को Amazon.in पर लिस्ट कर दिया गया है। इच्छुक ग्राहक Notify Me पर क्लिक रजिस्टर कर सकते हैं।
 

Vivo V11 Pro के कथित स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Vivo V11 Pro में 6.41 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। Oppo F9 Pro की  तरह वीवो वी11 प्रो में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच डिजाइन है। इसमें 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम होने की उम्मीद है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।  स्मार्टफोन की बैटरी 3400 एमएएच की होगी जो फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी। Vivo V11 Pro में पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे दिए जाने की उम्मीद है। एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा 5 मेगापिक्सल का। यह 25 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। स्मार्टफोन की बैटरी 3400 एमएएच की होगी जो डुअल-इंजन फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी। यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Slim and light
  • Vivid display
  • Lots of software features
  • Good cameras with quick AF
  • कमियां
  • Fingerpint unlocking is slow
  • No electronic stabilisation
  • Software still has bugs
डिस्प्ले6.41 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  3. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  5. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  7. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  10. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »