Vivo V11 Pro को एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट मिलने की खबर

Vivo V11 Pro पहले कीमत में कटौती के कारण सुर्खियों में आया। अब जानकारी मिली है कि भारत में Vivo V11 Pro को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिल रहा है।

Vivo V11 Pro को एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट मिलने की खबर
ख़ास बातें
  • Vivo V11 Pro अब 23,990 रुपये में बिकता है
  • Vivo V11 Pro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आधारित फनटच ओएस 4.5 के साथ हुआ था लॉन्च
  • Vivo V11 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
विज्ञापन
Vivo V11 Pro पहले कीमत में कटौती के कारण सुर्खियों में आया। अब जानकारी मिली है कि भारत में Vivo V11 Pro  को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिल रहा है। प्रतीत होता है कि यह अपडेट फेज़ के आधार पर रोलआउट हो रहा है, क्योंकि हमारे रिव्यू यूनिट को यह अभी तक नहीं मिला। दूसरी तरफ, Vivo ने भी वीवो वी11 प्रो को इस अपडेट देने के संबंध में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। हमने इस संबंध में जब कंपनी को संपर्क किया तो बताया गया कि अभी चुनिंदा यूज़र्स के लिए इस फर्मवेयर अपडेट को टेस्टिंग के लिए जारी किया गया है।

दिल्ली का एक शख्स उन चुनिंदा यूज़र्स में से है जिसे यह अपडेट मिला है। अनमोल कुमार (@Anmols32) ने ट्विटर पर अपडेट का स्क्रीनशॉट साझा किया है। पता चला है कि अपडेट 3.11 जीबी का है। इसे सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलने लगता है। यूज़र इंटरफेस नए लुक में आया है। हमें इस अपडेट के साथ मिलने वाले सारे नए फीचर के बारे में जानकारी नहीं मिली है। लेकिन अनमोल कुमार का दावा है कि अब फोन को सिस्टम वाइड डार्क मोड मिल गया है। उम्मीद है कि आधिकारिक ऐलान के बाद एंड्रॉयड पाई अपडेट के साथ Vivo V11 Pro को मिलने वाले नए फीचर को लेकर स्थिति साफ हो जाएगी।
 
vivo
 

Vivo V11 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Vivo V11 Pro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलता है। इसमें 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। नए फोन में एड्रेनो 512 जीपीयू है और 6 जीबी रैम दिए गए हैं।

Vivo V11 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। यही सेटअप Vivo X21 और Vivo Nex S में देखने को मिला है। वहीं, फ्रंट पैनल पर 25 मेगापिक्सल का सेंसर है वो भी एआई आधारित फीचर के साथ।

वीवो वी11 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। स्मार्टफोन की बैटरी 3400 एमएएच की है। हालांकि, इस फोन में आपको यूएसबी टाइप-सी की जगह माइक्रो-यूएसबी पोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 एसी और ब्लूटूथ 5.0 शामिल हैं। डाइमेंशन 157.9x75x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 156 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Slim and light
  • Vivid display
  • Lots of software features
  • Good cameras with quick AF
  • कमियां
  • Fingerpint unlocking is slow
  • No electronic stabilisation
  • Software still has bugs
डिस्प्ले6.41 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo V11 Pro, Android 9 Pie, FunTouch OS
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »