Vivo V11 Pro दिखने में होगा कुछ ऐसा, टीजर जारी

वो अगले महीने 6 सितंबर को मुंबई में आयोजित इवेंट के दौरान Vivo V11 Pro को लॉन्च करेगी। वेबसाइट एंड्रॉयड प्योर पर वीवो वी11 प्रो की टीजर इमेज को जारी किया गया है।

Vivo V11 Pro दिखने में होगा कुछ ऐसा, टीजर जारी
ख़ास बातें
  • Vivo V11 Pro आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चल सकता है
  • Vivo V11 Pro में होंगे पतले बेजल
  • 6 सितंबर को वीवो वी11 प्रो होगा भारत में लॉन्च
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी वीवो अगले महीने 6 सितंबर को मुंबई में आयोजित इवेंट के दौरान Vivo V11 Pro को लॉन्च करेगी। वेबसाइट एंड्रॉयड प्योर पर वीवो वी11 प्रो की टीजर इमेज को जारी किया गया है। बता दें कि इससे पहले कई आधिकारिक टीजर ट्विटर पर भी जारी किए जा चुके हैं। Vivo का यह स्मार्टफोन हेलो फुल व्यू डिस्प्ले और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आएगा। तस्वीर में दिख रहा है कि Vivo V11 Pro में वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। वीवो वी11 प्रो का फ्रंट और रियर कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस होगा। टीजर इमेज से पता चला है कि Vivo V11 Pro में पतले बेजल और फोन के ऊपर हिस्से पर नॉच मौजूद है। तस्वीर में दो रियर कैमरे, एलईडी फ्लैश और बैक पैनल पर वीवो का लोगो नजर आ रहा है। वीवो वी11 प्रो की भारत में कीमत और उपलब्धता की जानकारी अगले महीने लॉन्च इवेंट के दौरान ही सामने आने की उम्मीद है।

अगस्त के शुरुआत में Vivo V11 Pro की लाइव तस्वीर सामने आई थी। पहले सामने आई तस्वीर और अब सामने आई टीजर इमेज में वीवो वी11 प्रो का डिजाइन एक सामान है। आइए अब आपको अभी तक वीवो वी11 प्रो के सामने आए स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं। स्पेसिफिकेशन की बात करें कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo V11 Pro आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.41 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 होगा। इसमें 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम होने की उम्मीद है।
 
i4523t8k


Photo Credit: Android Pure

स्मार्टफोन की बैटरी 3400 एमएएच की होगी जो फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी। Vivo V11 Pro में पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे दिए जाने की उम्मीद है। एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा 5 मेगापिक्सल का। यह 25 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। इसका डाइमेंशन 157.9x75x7.9 मिलीमीटर होगा और वज़न 156 ग्राम। ऐसी उम्मीद है कि वीवो वी11 प्रो किफायती हैंडसेट होगा जिसमें यूजर को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  6. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  8. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »