Vivo U1 बजट स्मार्टफोन से उठा पर्दा, 4030 एमएएच बैटरी से है लैस

Vivo U1 स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है।

Vivo U1 बजट स्मार्टफोन से उठा पर्दा, 4030 एमएएच बैटरी से है लैस

Vivo U1 में दो रियर कैमरे और 4 जीबी तक रैम

ख़ास बातें
  • वीवो यू1 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलेगा
  • Vivo U1 में पिछले हिस्से पर वर्टिकल पोज़ीशन में डुअल कैमरा सेटअप है
  • Vivo U1 की कीमत करीब 8,400 रुपये से शुरू
विज्ञापन
Vivo U1 स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। Vivo U1 में 6.2 इंच का डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। स्मार्टफोन की अन्य अहम खासियतों में 4,030 एमएएच की बैटरी भी शामिल है। Vivo ने हाल ही में iQoo सब-ब्रांड को लॉन्च किया था। इस सब-ब्रांड का हैंडसेट जल्द ही चीनी मार्केट में लॉन्च होगा।
 

Vivo U1 की कीमत और उपलब्धता

वीवो यू1 के तीन वेरिेएंट मार्केट में लॉन्च किए गए हैं। 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 799 चीनी युआन (करीब 8,400 रुपये), 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 999 चीनी युआन (करीब 10,500 रुपये) और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,199 चीनी युआन (करीब 12,600 रुपये) में बेचा जाएगा। यह स्टारी ब्लैक, पर्पल और ऑरोरा रेड रंग में उपलब्ध होगा। चीनी मार्केट में इस फोन की बिक्री शुरू हो चुकी है। फिलहाल, इसे भारत में लॉन्च किए जाने के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

फोन में वाटरड्रॉप नॉच, डुअल रियर कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है। वॉल्यूम और पावर बटन हैंडसेट के दायें किनारे पर हैं।
 

Vivo U1 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वीवो यू1 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है जो वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम दिए जाएंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी तक है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है।

Vivo U1 में पिछले हिस्से पर वर्टिकल पोज़ीशन में डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। इसके साथ जुगलबंदी में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है। कैमरा ऐप पनोरमा, ब्यूटी और एआर शूट जैसे फीचर से लैस है।

फोन में 4,030 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसका डाइमेंशन 155.1x75.09x8.28 मिलीमीटर है और वज़न 163.5 ग्राम। वीवो यू1 के कनेक्टिविटी फीचर में ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन और जीपीएस शामिल हैं। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक सपोर्ट भी है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4030 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo U1, Vivo U1 Price, Vivo U1 Specifications, Vivo
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  3. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  4. UPI पेमेंट 'फ्री' ही रहेगी! जानें P2P ट्रांजैक्शन का पेंच, नहीं होगा जेब पर असर
  5. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  6. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  11. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  12. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »