Vivo X Fold 5 जल्द होगा लॉन्च, Apple के iCloud के साथ होगी कनेक्टिविटी 

कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao ने दावा किया है कि X Fold 5 ऐसा पहला Android स्मार्टफोन होगा जो Apple के iCloud से कनेक्ट कर सकेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 जून 2025 16:52 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 8T और LTPO मेन और कवर डिस्प्ले दिया जाएगा
  • Vivo X Fold 5 को 25 जून को चीन में लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में बैक पर 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल कैमरा यूनिट हो सकती है

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का X Fold 5 इस महीने लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर्स के विकल्पों की जानकारी दी है। इसमें 8T और LTPO मेन और कवर डिस्प्ले दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन की स्क्रीन्स के लिए Zeiss Master कलर सर्टिफिकेशन मिला है। 

Vivo X Fold 5 को 25 जून को चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि X Fold 3 की तुलना में यह लाइटवेट और मजबूत होगा। इस स्मार्टफोन के लिए चीन में कंपनी की वेबसाइट के जरिए प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं। X Fold 5 के लैंडिंग पेज में यह फ्लैट कवर डिस्प्ले और स्लिम बेजेल्स के साथ दिख रहा है। इसमें फ्रंट पर सेंटर में होल-पंच स्लॉट दिया गया है। इसके बैक पैनल पर सेंटर में बड़ा, सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है। इसमें तीन कैमरा, एक LED फ्लैश यूनिट और टॉप पर Zeiss ब्रांडिंग दिख रही है। इस स्मार्टफोन को व्हाइट, ग्रीन और टाइटेनियम कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao ने दावा किया है कि X Fold 5 ऐसा पहला Android स्मार्टफोन होगा जो Apple के iCloud से कनेक्ट कर सकेगा। इससे यूजर्स इस स्मार्टफोन के फाइल मैनेजर ऐप से सीधे iCloud में फाइल्स को एक्सेस कर सकेंगे। एपल के MacBook यूजर्स के लिए यह एक एक्सटेंडेड स्क्रीन के तौर पर भी कार्य कर सकेगा। Boxiao ने X Fold 5 के पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के सैम्पल भी शेयर किए हैं। इस स्मार्टफोन में बैक पर 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें इनर और आउटर डिस्प्ले पर 32 मेगापिक्सल के कैमरा दिए जा सकते हैं। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

इस स्मार्टफोन में 8T LTPO मेन और कवर स्क्रीन हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग के साथ होगी। इसके दोनों डिस्प्ले में 4,500 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल होगा। इसके लिए TÜV Rheinland आई प्रोटेक्शन 3.0 और Zeiss Master कलर सर्टिफिकेशंस मिले हैं। Vivo का Y400 Pro भी जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 हो सकता है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  4. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  3. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  5. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  7. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  8. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  9. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  10. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.