Vivo T4 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा

Vivo T4 Pro के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इसमें क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 अगस्त 2025 15:24 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 दिया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन को 26 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा

इस स्मार्टफोन में क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का T4 Pro अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। पिछले कुछ सप्ताह में इस स्मार्टफोन के प्रोसेसर और बैटरी के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। Vivo T4 Pro में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ टेलीफोटो कैमरा होगा। 

ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर इस स्मार्टफोन के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इस स्मार्टफोन में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल Sony 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। इसका तीसरा कैमरा वर्टिकल कैमरा आइलैंड के नीचे है। इस स्मार्टफोन में 10X टेलीफोटो स्टेज पोट्रेट फीचर भी मिलेगा। हाल ही में पेश किए गए Vivo के V60 में भी यह फीचर दिया गया है। इस स्मार्टफोन को 26 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। 

Advertisement

Vivo T4 Pro के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इसमें क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.53 mm की होगी। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी मिल सकते हैं। Vivo T4 Pro में 6,500 mAh की बैटरी होगी। 

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ रिंग जैसी Aura Light दिख रही है। Vivo T4 Pro का प्राइस 25,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच में हो सकता है। Vivo T3 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस महीने की शुरुआत में भारत में Vivo V60 को लॉन्च किया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 दिया गया है। Vivo V60 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसे Auspicious Gold, Mist Grey और Moonlit Blue कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.