Vivo का V50 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की दमदार बैटरी

इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलेगी। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 फरवरी 2025 18:38 IST
ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष चीन में पेश किए गए Vivo S20 का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले होगा
  • V50 में 12 GB का RAM और 512 GB तक की स्टोरेज हो सकती है

इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलेगी

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का V50 इस महीने देश में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन, कलर्स और डिस्प्ले, कैमरा और ऑपरेटिंग सिस्टम सहित महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। यह पिछले वर्ष नवंबर में चीन में पेश किए गए Vivo S20 का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। 

कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि V50 को 17 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट्स Amazon और Flipkart के अलावा कंपनी की ई-स्टोर के जरिए होगी। V50 को  Rose Red, Starry Blue और Titanium Grey कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले होगा। इसमें 6,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। V50 में 12 GB का RAM और 512 GB तक की स्टोरेज हो सकती है। इसमें सर्कल टु सर्च और Light Portrait 2.0 जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स होंगे। 

इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलेगी। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। V50 में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा। यह Android 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर चलेगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 3 दिया जा सकता है। 

हाल ही में  Vivo ने Y200+ को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 6.68 इंच LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 2 है।  Y200+ को चीन में लाया गया है। इस स्मार्टफोन में 12 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इसके डुअल कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-क्लीयर प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की मेमोरी को बढ़ाने का भी विकल्प है। यह Funtouch OS पर चलता है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स भी दिए गए हैं। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में Vivo की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
Advertisement


 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.