Vivo V19 का टीज़र ज़ारी, स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक

Vivo ने ट्विटर पर अपने अगले स्मार्टफोन Vivo V19 को लाने की जानकारी दी। टीज़र से वीवो वी19 के डिज़ाइन का खुलासा हुआ है। इसमें डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरे के साथ क्वाड कैमरा सेटअप साफ देखा जा सकता है।

Vivo V19 का टीज़र ज़ारी, स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक

Vivo V19 के लॉन्च की तारीख का खुलासा अभी नहीं

ख़ास बातें
  • Vivo V19 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प होने की उम्मीद है
  • वीवो वी19 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा
  • 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ आ सकता है वीवो वी19
विज्ञापन
Vivo Mobiles ने इस महीने की शुरुआत में इंडोनेशियाई मार्केट में Vivo V19 को लॉन्च किया था। इस दौरान ही साफ हो गया था कि यह फोन कुछ महीने पहले भारत में लॉन्च किए गए Vivo V17 का रीब्रांडेड अवतार है। इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया वीवो वी19 स्मार्टफोन चार रियर कैमरे और होल-पंच डिस्प्ले के साथ आता है, बिल्कुल वीवो वी17 की तरह। वीवो वी19 को भारत में भी लॉन्च किया जाना है। अब कंपनी ने ट्विटर अकाउंट पर इसका टीज़र पोस्ट कर दिया है। Vivo ने अभी वीवो वी19 के लॉन्च की तारीख का ऐलान नहीं किया है। लेकिन स्पेसिफिकेशन और कीमत लॉन्च से पहले ही लीक हो गए हैं।

Vivo ने ट्विटर पर अपने अगले स्मार्टफोन Vivo V19 को लाने की जानकारी दी। टीज़र से वीवो वी19 के डिज़ाइन का खुलासा हुआ है। इसमें डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरे के साथ क्वाड कैमरा सेटअप साफ देखा जा सकता है।

वीवो वी19 की कीमत और स्पेसिफिकेशन को लेकर 91Mobiles ने एक रिपोर्ट सार्वजनिक की है। रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो वी19 में 6.44 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इंडोनेशियाई मॉडल में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जबकि भारतीय वेरिएंट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए जाने का दावा है। इस रिपोर्ट में फोन को पियानो ब्लैक और मिस्टिक सिल्वर  रंग में लाए जाने का भी दावा है।

Vivo V19 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प होने की उम्मीद है- 128 जीबी और 256 जीबी। दावा किया गया है कि यह चार रियर कैमरों से लैस होगा। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। फ्रंट पैनल पर होल-पंच होगा, वो भी दो सेंसर्स के लिए। दावा है कि यहां 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा दिया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो वी19 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। यह एंड्रॉयड 10 पर आधारित FunTouchOS 10 पर चलेगा। इसमें 4,500 एमएएच की बैटरी दिए जाने की जानकारी है और यह 33 वॉट Vivo Flash Charge 2.0 को सपोर्ट करेगी।

इसी रिपोर्ट में बताया गया है कि फोन की कीमत 25,000 रुपये के आसपास होगी। यह दाम 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले शुरुआती वेरिएंट का होगा। प्रीमियम वेरिएंट की कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid design
  • Crisp AMOLED display
  • Good selfies
  • All-day battery life
  • कमियां
  • Weak processor
  • Preinstalled bloatware
  • Expensive
  • Low-light video performance
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo V19
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI के जरिए अब चौबीसों घंटे मिलेगी वीजा हेल्प, BLS ने मशीनों में जोड़ा Voicebot
  2. Apple मार्च इवेंट में लॉन्च करेगा iPhone 17e, Mac और iPad जैसे 5 नए प्रोडक्ट
  3. Apple जल्द लॉन्च कर सकती है iPhone 17e और कम प्राइस वाला MacBook
  4. अब AI से पूछे किसने आपको WhatsApp पर ब्लॉक किया है या नहीं
  5. AI बनाम इंसान पर Zoho फाउंडर श्रीधर वेम्बू और OpenAI के CEO आमने-सामने, जानें पूरा मामला
  6. Motorola Edge 70 Fusion 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ होगा पेश, लिस्टिंग से खुलासा
  7. Realme P4 Lite 4G vs Samsung Galaxy A07 4G vs Tecno Pop 9 5G: जानें 10K में कौन सा है बेस्ट
  8. Vivo V70 FE होगा अगला 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाला फोन, लॉन्च से पहले लीक हुए फुल स्पेसिफिकेशन्स!
  9. LG ने लॉन्च की बड़ी बैटरी, Ryzen AI 400 सीरीज प्रोसेसर वाली Gram 16 (2026) लैपटॉप सीरीज
  10. WhatsApp पर रात में जागे बिना भी कर पाएंगे मैसेज, आ रहा अनोखा फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »