Vivo S60 में मिल सकता है Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

Vivo S60 में 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट होगा। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में डुअल-स्पीकर सेटअप होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 मई 2026 21:13 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट हो सकता है
  • Vivo S60 में थर्मल मैनेजमेंट के लिए कंपनी की टेक्नोलॉजी दी जाएगी
  • यह पिछले वर्ष दिसंबर में पेश किए गए Vivo S50 की जगह लेगा

इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए कंपनी की टेक्नोलॉजी दी जाएगी

Photo Credit: Vivo

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo का नया स्मार्टफोन इस सप्ताह चीन में पेश किया जाएगा। Vivo S60 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। यह पिछले वर्ष दिसंबर में पेश किए गए Vivo S50 की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है। 

बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Vivo के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - V2571A के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Vivo S60 हो सकता है। इस स्मार्टफोन को चीन में 29 मई को लॉन्च किया जाएगा। इसमें ऑक्टाकोर चिपसेट 2.02 GHz की बेस ऑपरेटिंग फ्रीक्वेंसी के साथ है। यह Snapdragon 8s Gen 3 हो सकता है। इसमें 3.01 GHz पर क्लॉक्ड एक कोर, 2.80 GHz पर चार कोर्स और 2.02 GHz पर ऑपरेट करने वाले तीन कोर्स हैं। इस स्मार्टफोन में Adreno 735 GPU दिया गया है। 

Vivo S60 में डुअल कैमरा सिस्टम एक LED फ्लैश के साथ रेक्टैंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल में दिया गया है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल है जिसके नीचे सेंटर में कंपनी की ब्रांडिंग है। इसमें कोल्ड कार्व्ड ग्लास डिजाइन है। इस स्मार्टफोन में दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल हैं। हाल ही में Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao ने बताया था कि इस स्मार्टफोन में 7,200 mAh Blue Ocean बैटरी होगी। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए कंपनी की टेक्नोलॉजी दी जाएगी। Vivo S60 में 16 GB तक RAM हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चल सकता है। 

इस स्मार्टफोन को Geekbench पर सिंगल-कोर टेस्ट में 1,960 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 5,194 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। Vivo S60 में 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट होगा। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में डुअल-स्पीकर सेटअप होगा।  Vivo X Fold 6 को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस  फोल्डेबल स्मार्टफोन का डिजाइन स्लिम और लाइटवेट हो सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Vivo X Fold 5 की जगह ले सकता है।  Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच 2K इनर स्क्रीन अल्ट्रा-थिन ग्लास (UTG) के साथ हो सकती है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.51 इंच की आउटर स्क्रीन दी जा सकती है। 
 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  13. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  15. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.