Vivo S5 के अनोखा कैमरा मॉड्यूल की मिली झलक

Vivo S1 सीरीज़ के ब्रांड एंबेसेडर ने एक इंटरव्यू के दौरान नए Vivo स्मार्टफोन का पिछला हिस्सा दिखा दिया। प्रतीत होता है कि Vivo S5 के कैमरा मॉड्यूल में लेज़र ऑटोफोकस सेंसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश भी है।

Vivo S5 के अनोखा कैमरा मॉड्यूल की मिली झलक
ख़ास बातें
  • Vivo S5, कंपनी की एस सीरीज का तीसरा फोन होगा
  • हीलियो पी70 प्रोसेसर और पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आया था वीवो एस5
  • इस वीवो फोन का रियर पैनल ग्रेडिएंट फिनिश वाला है
विज्ञापन
Vivo S5 के बारे में जानकारी सामने आई है। इसे कथित तौर पर चीनी गायक सिया झूकुन ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान लीक कर दिया है। नया वीवो स्मार्टफोन कंपनी की Vivo S सीरीज़ का हिस्सा होगा जिसे चीनी मार्केट में मई महीने में पेश किया गया था। इस सीरीज़ के Vivo S1 और Vivo S1 Pro पहले ही लॉन्च हो चुके हैं। वीवो एस1 का चीनी वेरिएंट पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आता है, जबकि ग्लोबल वेरिएंट में वाटरड्रॉप नॉच है। वीवो एस1 के दोनों ही वेरिएंट तीन रियर कैमरे के साथ आते हैं। हालांकि, इंटरनेट पर जिस नए वीवो फोन के बारे में जानकारी सामने आई है, वह वीवो एस5 होगा। इसमें नए डिज़ाइन के साथ अपग्रेडेड कैमरा सेटअप के साथ आएगा।

वीवो एस1 सीरीज़ के ब्रांड एंबेसेडर ने एक इंटरव्यू के दौरान नए Vivo स्मार्टफोन का पिछला हिस्सा दिखा दिया। इंटरव्यू वीडियो में नज़र आने वाला स्मार्टफोन दिखने में वीवो एस1 और वीवो एस1 प्रो से काफी अलग है।

अगर हम SlashLeaks द्वारा साझा किए गए वीडियो इंटरव्यू के स्क्रीनशॉट पर गौर करें तो यह वीवो फोन डायमंड आकार वाले कैमरा मॉड्यूल के साथ नज़र आ रहा है। प्रतीत होता है कि कैमरा मॉड्यूल में लेज़र ऑटोफोकस सेंसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश भी है। यह वीवो एस1 और वीवो एस1 प्रो से काफी अलग है, क्योंकि ये दोनों फोन वर्टिकल पोज़ीशन वाले कैमरा सेटअप के साथ आते हैं।

प्रतीत होता कि इस वीवो फोन का रियर पैनल ग्रेडिएंट फिनिश वाला है। ऐसी फिनिश हमें वीवो एस1 सीरीज़ में देखने को मिल चुकी है।

याद रहे कि वीवो एस1 को चीन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर और पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ उतारा गया था। जबकि इसके ग्लोबल वेरिएंट में मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर और वाटरड्रॉप नॉच है। वीवो एस1 प्रो को भी चीनी मार्केट में पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल के साथ पेश किया गया था। भारत में वीवो एस1 को 17,990 रुपये में लॉन्च किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo S5, Vivo, Vivo S5 camera
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  3. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  5. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  6. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  8. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »