Vivo S20 vs Vivo S20 Pro: ज्यादा कीमत में कितना बेहतर है Vivo S20 Pro? जानें

दोनों फोन 6.67 इंच BOE Q10 OLED डिस्प्ले से लैस हैं।

Vivo S20 vs Vivo S20 Pro: ज्यादा कीमत में कितना बेहतर है Vivo S20 Pro? जानें

Photo Credit: Vivo

Vivo S20 सीरीज में 6.67 इंच का BOE Q10 OLED डिस्प्ले आता है

ख़ास बातें
  • दोनों फोन 6.67 इंच BOE Q10 OLED डिस्प्ले से लैस हैं।
  • वनिला मॉडल में डुअल कैमरा है जबकि प्रो मॉडल में ट्रिपल कैमरा है।
  • ज्यादा कीमत में प्रो मॉडल बेहतर स्पेसिफिकेशंस से लैस है।
विज्ञापन
Vivo ने अपनी Vivo S20 सीरीज को हाल ही में चीन में लॉन्च किया है। सीरीज में कंपनी ने दो फोन उतारे हैं जिनमें Vivo S20 और Vivo S20 Pro को शामिल किया गया है। आखिर इन दोनों मॉडल्स में कितना अंतर है, और क्या प्रो मॉडल वाकई प्रो फीचर्स के साथ आता है? आइए हम आपको दोनों स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से तुलना करके बताते हैं कि बेस मॉडल और प्रो मॉडल में कितना अंतर है। 

Design
इनके डिस्प्ले की बात करें तो दोनों ही फोन में 6.67 इंच का BOE Q10 OLED डिस्प्ले आता है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन में 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। लेकिन यहां पर फोन की मोटाई में अंतर देखने को मिलता है। 

Vivo S20 फोन की मोटाई 7.19mm है और वजन 186 ग्राम है। वहीं Vivo S20 Pro की मोटाई 7.43mm है और वजन 193 ग्राम है। यानी प्रो मॉडल यहां वजन में भी भारी है और मोटाई में भी ज्यादा है। 

Performance
Vivo S20 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट दिया गया है जो कि एक मिडरेंज प्रोसेसर है। जबकि Vivo S20 Pro में MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट दिया गया है जो कि एक फ्लैगशिप लेवल का प्रोसेसर है। यानि परफॉर्मेंस के मामले में प्रो मॉडल यहां पर आगे निकल जाता है। 

वनिला मॉडल में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला शुरुआती वेरिएंट आता है। वहीं प्रो मॉडल का शुरुआती वेरिएंट 12 जीबी रैम, और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। 

Camera
Vivo S20 और S20 Pro के कैमरा में काफी अंतर देखने को मिलता है। बेस मॉडल में कंपनी ने डुअल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें मेन लेंस 50MP का OV50E सेंसर है। दूसरा सेंसर 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है। 

Vivo S20 Pro में ट्रिपल कैमरा देखने को मिलता है। मेन लेंस 50MP का Sony IMX921 सेंसर है। दूसरा कैमरा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है। साथ में तीसरा कैमरा 50MP का पेरिस्कोप शूटर है जो कि IMX882 लेंस है। यानी प्रो मॉडल ज्यादा कीमत में कैमरा परफॉर्मेंस भी बेहतर देता है।  

Battery
Vivo S20 में 6,500mAh की बैटरी दी गई है और साथ में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग है। वहीं प्रो मॉडल में कंपनी ने 5500mAh की बैटरी दी है। यहां पर भी 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलती है। यानी बैटरी कैपिसिटी के मामले में बेस मॉडल काफी आगे निकल जाता है। 

Price
Vivo S20 की कीमत 2,299 युआन (लगभग 22,800 रुपये) है। जबकि Vivo S20 Pro की कीमत 3399 युआन (लगभग 39,600 रुपये) है। जाहिर तौर पर प्रो मॉडल के ग्राहक को ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा जिसमें उसे कुछ बेहतर स्पेसिफिकेशंस मिल जाते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »