Vivo कर रहा नए स्मार्टफोन पर काम, MediaTek Dimensity 9 से होगा लैस!

Vivo कथित तौर पर अपने आगामी स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2024 16:39 IST
ख़ास बातें
  • Vivo कथित तौर पर अपने आगामी स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।
  • कथित Vivo फोन में 6.31 इंच की 8T LTPO डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Vivo फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आ सकता है।

Vivo X200 Pro में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: Vivo

Vivo कथित तौर पर अपने आगामी स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। ऐसा लग रहा है कि कंपनी मिड रेंज और बजट मॉडल लाने का प्लान बना रही है, क्योंकि हाल के दिनों में ब्रांड के V और Y-सीरीज स्मार्टफोन आए हैं। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि इस लिस्ट में एक और प्रीमियम स्मार्टफोन शामिल हो सकता है। यहां हम आपको आगामी Vivo स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


नए Vivo फोन के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
वीबो पर टिपस्टर DigitalChatStation ने मार्केटिंग नाम या ब्रांड का साफ तौर पर खुलासा किए बिना एक आगामी मिड-रेंज फोन के स्पेसिफिकेशन साझा किए हैं। जबकि इसे वीवो ब्रांड माना जा रहा है, मार्केटिंग नाम या सीरीज के बारे में पता नहीं है। टिपस्टर के अनुसार, कथित Vivo स्मार्टफोन में 6.31 इंच की 8T LTPO डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन होगा। आगामी फोन मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9 सीरीज चिपसेट से लैस होगा, लेकिन सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है। आखिर में नए वीवो फोन में एक बड़ी सिलिकॉन बैटरी मिलने की संभावना है, हालांकि सटीक कैपेसिटी का खुलासा नहीं हुआ है।


अगले साल दस्तक देगा आगामी Vivo स्मार्टफोन


संभावना है कि आगामी स्मार्टफोन वीवो की S-सीरीज का हिस्सा हो सकता है, जिसमें हाल ही में Vivo S20 और Vivo S20 Pro को शामिल किया गया है और आगामी इसका एक कॉम्पैक्ट मॉडल हो सकता है। Vivo X200 Pro Mini को चीन में फ्लैगशिप ग्रेड हार्डवेयर और फीचर्स के साथ एक कॉम्पैक्ट मॉडल के तौर पर लॉन्च किया गया था। इसमें 6.31 इंच की डिस्प्ले है। कंपनी यूजर्स को ज्यादा ऑप्शन प्रदान करने के लिए जल्द ही एक नया मॉडल थोड़ी किफायती कीमत पर ला सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.