Vivo V60 Lite जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Vivo के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - V2530 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Vivo V60 हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 अगस्त 2025 14:17 IST
ख़ास बातें
  • यह कंपनी के V50 Lite की जगह लेगा
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 685 हो सकता है
  • इसकी बैटरी 90 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है

इसे 4G LTE स्मार्टफोन के तौर पर लाया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का V60 Lite जल्द लॉन्च हो सकता है। यह कंपनी के V50 Lite की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 685 दिया जा सकता है। इसकी बैटरी 90 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Vivo के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - V2530 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Vivo V60 हो सकता है। इस लिस्टिंग से इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम होने का संकेत मिला है। इसके प्रोसेसर में चार CPU कोर्स 2.80 GHz की अधिकतम क्लॉक स्पीड और चार 1.90 GHz कोर्स हो सकते हैं। इन CPU से Snapdragon 685 चिपसेट होने का पता चल रहा है। इस लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन का सिंगल-कोर टेस्ट में 467 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,541 प्वाइंट का स्कोर होने का पता चला है। इससे इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM होने का संकेत मिला है। 

Geekbench पर लिस्टिंग से Vivo V60 Lite के जल्द लॉन्च होने का संकेत मिल रहा है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इसकी बैटरी 90 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसे 4G LTE स्मार्टफोन के तौर पर लाया जा सकता है। इस महीने की शुरुआत में Vivo ने भारत में V60 को लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 

इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 36,999 रुपये,  8 GB + 256 GB का 38,999 रुपये, 12 GB + 256 GB का 40,999 रुपये और 16 GB + 512 GB वेरिएंट का 45,999 रुपये का है। Vivo V60 का Auspicious Gold, Mist Grey और Moonlit Blue कलर्स में खरीदा जा सकता है. इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS पर चलता है। इसके लिए चार वर्ष के OS अपग्रेड और छह वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 600W साउंड और Dolby Atmos सपोर्ट, boAt ने लॉन्च किए 3 नए Soundbar मॉडल्स; कीमत ₹13 हजार से शुरू
  3. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  4. ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  2. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  4. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  5. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  8. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
  9. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगी 2K रिजॉल्यूशन वाली टचस्क्रीन, अगले सप्ताह लॉन्च
  10. 600W साउंड और Dolby Atmos सपोर्ट, boAt ने लॉन्च किए 3 नए Soundbar मॉडल्स; कीमत ₹13 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.