Vivo V60 Lite

Vivo V60 Lite - ख़बरें

  • Vivo V60 Lite 4G फोन 6,500mAh बैटरी, 50MP Sony सेंसर और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च
    Vivo V60 Lite 4G (2026) वेरिएंट लॉन्च किया गया है और इसे कंपनी की पनामा वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। नया मॉडल Snapdragon 6s Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है, जबकि पिछले साल के 5G वर्जन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo दिया गया था। स्मार्टफोन में 6.77 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस शामिल है। फोन में 6,500mAh बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
  • 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo V60 Lite 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस स्मार्टफोन के RAM को 12 GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। Vivo V60 Lite 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।
  • Vivo V60e 5G में मिल सकती है 6,500mAh की बैटरी, लीक हुआ प्राइस
    Vivo V60e 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 हो सकता है। Vivo V50e में भी समान चिपसेट का इस्तेमाल किया गया था। Vivo V60e 5G के डिस्प्ले के लिए Diamond Shield Glass प्रोटेक्शन दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसके पिछले वर्जन में 5,600 mAh की बैटरी दी गई थी।
  • Vivo V60 Lite जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
    इस स्मार्टफोन में Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम होने का संकेत मिला है। इसके प्रोसेसर में चार CPU कोर्स 2.80 GHz की अधिकतम क्लॉक स्पीड और चार 1.90 GHz कोर्स हो सकते हैं। इन CPU से Snapdragon 685 चिपसेट होने का पता चल रहा है। इस लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन का सिंगल-कोर टेस्ट में 467 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,541 प्वाइंट का स्कोर होने का पता चला है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »