Vivo iQoo Phone में होंगे तीन रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर

Vivo iQoo ब्रांड के पहले स्मार्टफोन का टीज़र ज़ारी कर दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि Vivo iQoo सब-ब्रांड का हाल ही में गठन हुआ था। यह फोन ग्लॉसी बैक पैनल, ग्रेडिएंट फिनिश और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है।

Vivo iQoo Phone में होंगे तीन रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर
ख़ास बातें
  • Vivo iQoo ब्रांड का पहला फोन MWC 2019 में हो सकता है लॉन्च
  • कीमत करीब 5,000 चीनी युआन (करीब 52,700 रुपये) होगी
  • नए iQoo फोन में सिक्स्थ जेनरेशन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा
विज्ञापन
Vivo iQoo ब्रांड के पहले स्मार्टफोन का टीज़र ज़ारी कर दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि Vivo iQoo सब-ब्रांड का हाल ही में गठन हुआ था। यह फोन ग्लॉसी बैक पैनल, ग्रेडिएंट फिनिश और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। बैकपैनल पर कोई फिंगरप्रिंट सेंसर भी नहीं है। नया Vivo iQoo फोन सिक्स्थ जेनरेशन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आएगा। ऐसा प्रतीत होता है कि iQoo ब्रांड को प्रीमियम मॉडल के लिए जाना जाएगा। संभव है कि Huawei, Samsung और Xiaomi जैसे ब्रांड को चुनौती देने के लिए आइको ब्रांड का एक फोल्डेबल स्मार्टफोन आए।

iQoo ब्रांड के पहले फोन का टीज़र 2019 एनबीए ऑल-स्टार वीकएंड में ज़ारी किया गया था। यह जानकारी Vivo ने वीबो के ज़रिए दी। कंपनी ने इस फोन के फ्रंट पैनल की झलक नहीं दिखाई है। लेकिन टीज़र से हमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की झलक मिली है जो वर्टिकल पोज़ीशन में है। फोन ग्लॉसी और ग्रेडिएंट फिनिश वाले बैकपैनल से लैस है।

ट्रिपल रियर कैमरा के अलावा बैक पैनल पर iQoo ब्रांड का लोगो भी नज़र आ रहा है। यह फोटोग्राफी आधारित फीचर की ओर इशारा है। हालांकि, यह वो फोल्डेबल फोन नहीं लगता जिसके बारे में जानकारी सामने आई थी।
 
vivo

बैकपैनल की झलक दिखाने के अलावा Vivo ने अपने पोस्ट के ज़रिए यह भी बताया है कि नए iQoo फोन में सिक्स्थ जेनरेशन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। गौर करने वाली बात है कि Vivo Nex Dual Display Edition को पांचवें जेनरेशन वाले इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ मार्केट में उतारा गया था।

कयास लगाए जा रहे हैं कि iQoo by Vivo ब्रांड का पहला डिवाइस प्रीमियम सेगमेंट का होगा और इसकी कीमत करीब 5,000 चीनी युआन (करीब 52,700 रुपये) होगी। कंपनी ने नए मॉडल स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होने की भी बात बताई है।

Vivo अपने पहले आइको फोन से मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में पर्दा उठा सकती है। इस दौरान हम कंपनी से और टीज़र की उम्मीद तो कर ही सकते हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo iQoo, Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  2. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  3. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  5. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  6. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  7. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  8. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
  9. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
  10. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »