Vivo iQoo Neo गेमिंग फोन लॉन्च, जानें इसकी खूबियां

Vivo iQoo Neo एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। इसमें 6.38 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है।

Vivo iQoo Neo गेमिंग फोन लॉन्च, जानें इसकी खूबियां

Vivo iQoo Neo मिड-रेंज सेगमेंट का गेमिंग स्मार्टफोन है

ख़ास बातें
  • वीवो आइको नियो की कीमत 1,798 चीनी युआन (करीब 18,100 रुपये) से शुरू
  • Vivo ने अपने इस फोन में तीन रियर कैमरे दिए हैं
  • स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ आता है Vivo iQoo Neo
विज्ञापन
Vivo iQoo Neo स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर इस हैंडसेट को पेश कर दिया। स्मार्टफोन को पहले ही वीवो चाइना की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया था। कंपनी की आइको सीरीज़ के दो फोन Vivo iQoo और Vivo iQoo 5G पहले ही लॉन्च हो चुके हैं और ये प्रीमियम डिवाइस हैं। जबकि Vivo iQoo Neo एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है। यह बीते साल के क्वालकॉम के फ्लैगशिप प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 845, तीन रियर कैमरे, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज के साथ आता है।

Vivo ने गेमिंग स्मार्टफोन पर ध्यान केंद्रित करते हुए इस साल फरवरी महीने में नई iQoo सीरीज़ को पेश किया था। वीवो आइको इस सीरीज़ का पहला फोन था। इसके बाद iQoo 5G को लाया गया। इसे मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस शंघाई में पेश किया गया था। नया Vivo iQoo Neo इस सीरीज़ का लेटेस्ट हैंडसेट है।

यह वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है और इसमें Vivo iQoo की तरह लिक्विड कूलिंग, गेम स्पेस, ई-स्पोर्ट्स और टच एक्सेलेरेशन जैसे गेमिंग फीचर हैं।
 

Vivo iQoo Neo की कीमत

Vivo के मुताबिक, वीवो आइको नियो की कीमत 1,798 चीनी युआन (करीब 18,100 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। स्मार्टफोन के 6 जीबी + 128 जीबी, 8 जीबी + 64 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमतें क्रमशः 1,998 चीनी युआन (करीब 20,100 रुपये), 2098 चीनी युआन (करीब 21,100 रुपये) और 2,298 चीनी युआन (करीब 23,100 रुपये) है।
 

Vivo iQoo Neo स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Vivo iQoo Neo एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। इसमें 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और यह 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और एड्रेनो 630 जीपीयू से लैस है।

Vivo ने अपने इस फोन में तीन रियर कैमरे दिए हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ /1.79 है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला डुअल पिक्सल टेक्नोलॉजी से लैस 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फ्रंट कैमरा एआई ब्यूटीफिकेशन और फेस अनलॉक को सपोर्ट करता है।

Vivo iQoo Neo की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है। यह 4,500 एमएएच की बैटरी, 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक के साथ आता है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ, जीपीएस और 4जी वीओएलटीई शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन  159.53x75.23x8.13 मिलीमीटर है और वज़न 198.5 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.38 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  2. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  3. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  4. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  6. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  7. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  8. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  9. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  10. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »