iQoo Neo 3 में दमदार प्रोसेसर और बेहतरीन डिस्प्ले होने का दावा

iQoo के प्रोडक्ट जनरल मैनेजर सूजी नियो शु ने वीबो अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया कि iQoo फोन के लिए ‘3 + 2' सुप्रीम पैकेज स्ट्रेटजी अपनाई गई है। हालांकि उन्होंने न तो इस स्ट्रेटजी के बारे में कोई जानकारी दी और न ही यह बताया कि आखिर यह आगामी स्मार्टफोन कौन-सा होगा।

iQoo Neo 3 में दमदार प्रोसेसर और बेहतरीन डिस्प्ले होने का दावा

iQoo Neo 3 फोन में दिया जा सकता है 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा

ख़ास बातें
  • iQoo अपनाएगा ‘3 + 2' सुप्रीम पैकेज स्ट्रेटजी
  • टिप्सटर का दावा उसने पता लगाया कि क्या है ‘3 + 2' स्ट्रैटेजी
  • दावा है कि फोन Snapdragon 865 और 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले से होगा लैस
विज्ञापन
iQoo Neo 3 फोन जल्द ही चीन में लॉन्च होने वाला है। iQoo के प्रोडक्ट जनरल मैनेजर सूजी नियो शु ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी ने आगामी आइकू फोन के लिए नई 3+2 स्ट्रेटेजी तैयार की है। हालांकि, यह स्ट्रेटजी क्या है... इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया। एक जाने-माने चीनी टिप्सटर का दावा है कि उसने इसे डिकोड कर फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन को मालूम किया है। वहीं, इसके अलावा एक अन्य टिप्सटर ने दावा किया है कि iQoo Neo 3 फोन 23 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा।

Niao Shu ने वीबो पर जानकारी दी कि अगामी iQoo फोन के लिए ‘3 + 2' सुप्रीम पैकेज स्ट्रेटजी अपनाई गई है। हालांकि सूजी नियो शु ने न तो इस स्ट्रेटजी के बारे में कोई जानकारी दी और न ही यह बताया कि आखिर वो आगामी स्मार्टफोन कौन-सा है। लेकिन टिप्सटर Ice Universe का दावा है कि उसने इसे डिकोड किया है, जिससे सारी जानकारी सामने आई है। टिप्सटर ने अपने वीबो अकाउंट पर जानकारी दी कि आइकू के प्रोडक्ट जनरल मैनेजर जिस फोन के बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि iQoo Neo 3 है।

टिप्सटर ने बताया कि इसका '3' स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले रिफ्रेश रेट और यूएफएस 3.1 स्टोरेज के लिए है। वहीं, '2' फोन की 4,500 एमएएच बैटरी और 44 वाट फास्ट चार्जिंग के लिए लिया गया है। टिप्सटर के अनुसार, आइकू नियो 3 फोन में फ्लैगशिप स्तर के स्पेसिफिकेशन ऑफर किए जाएंगे। आइकू  नियो 3 फोन iQoo Neo का ही अपग्रेड वर्ज़न होगा, जो कि गेमिंग फोन था। कंपनी इस फोन में भी इस ट्रेंड को कायम रखना चाहती है, इसलिए इस फोन में गेमिंग संबंधित फीचर दिए जाएंगे।

इसके अलावा, आइकू नियो 3 फोन 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ आ सकता है।

इन सब के अलग एक अन्य वीबो यूज़र Nutren Technology ने दावा किया कि आइकू नियो 3 से 23 अप्रैल को पर्दा उठाया जाएगा। हालांकि, इसके अलावा टिप्स्टर ने अन्य कोई जानकारी नहीं दी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.38 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iQoo Neo 3, iQoo Neo 3 Launch, iQoo Neo 3 Specifications, iQoo, Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!
  2. Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
  3. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
  5. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
  6. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
  8. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Sony ने भारत में लॉन्च किए WH-1000XX हेडफोन्स और WF-1000XM6 ईयरबड्स, जानें कीमत
  10. OnePlus 16 का लॉन्च हुआ कंफर्म! मिल सकता है 165Hz+ रिफ्रेश रेट, 9000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »