Vivo G1 5G के 8 जीबी रैम के साथ लॉन्च होने की खबर, ये हैं खूबियां

Samsung के एक्सीनॉस 980 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम से लैस आता है Vivo G1 स्मार्टफोन। इसके अलावा फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ 4,500 एमएएच की बैटरी भी दी गई है। दिलचस्प बात यह है कि रिपोर्ट में वीवो जी1 5जी स्मार्टफोन की एक तस्वीर भी शामिल है, जो कि देखने में Vivo S6 5G जैसी ही है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 11 मई 2020 18:10 IST
ख़ास बातें
  • खबर के अनुसार चीन में लॉन्च हो गया है Vivo G1 5G
  • हालांकि चीन की वीवो साइट पर लिस्ट नहीं है स्मार्टफोन
  • वीवो जी1 5जी में मौजूद है डुअल डोमिन सिस्टम

Vivo G1 5G में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है

Vivo G1 5G जो कि एंटरप्राइज़ ग्राहकों के लिए खास तौर पर कस्टमाइज़ किया गया स्मार्टफोन है, कथित तौर पर Vivo द्वारा चीन में लॉन्च कर दिया गया है। जी हां, एक रिपोर्ट की मानें, तो इस स्मार्टफोन का प्रमुख फीचर 'डुअल डोमिन सिस्टम' है, जो कि यूज़र को 'पर्सनल डोमिन' से 'वर्क डोमिन' में स्विच करने की सुविधा प्रदान करता है, वो भी केवल एक क्लिक में। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह स्मार्टफोन एक्सीनॉस 980 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम से लैस है। इसके अलावा फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ 4,500 एमएएच की बैटरी भी दी गई है। दिलचस्प बात यह है कि रिपोर्ट में वीवो जी1 5जी स्मार्टफोन की एक तस्वीर भी शामिल है, जो कि देखने में Vivo S6 5G जैसी ही लग रही है। यह फोन अप्रैल में लॉन्च हुआ था। वीवो जी1 से संबंधि अन्य जानकारी कंपनी द्वारा जल्द ही ज़ारी की जा सकती है।
 

Vivo G1 5G price (rumoured)

चीनी पब्लिकेशन ITHome की रिपोर्ट के अनुसार, Vivo G1 5G फोन का लक्ष्य सरकारी अधिकारी व एंटरप्राइज़ ग्राहक हैं। इस फोन के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,498 (लगभग 37,380 रुपये) है। रिपोर्ट में छपी तस्वीर के जरिए हम देख सकते हैं कि यह स्मार्टफोन ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ आया है।

इस रिपोर्ट में स्मार्टफोन की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है, इसके अलावा वीवो जी1 5जी स्मार्टफोन चीन की Vivo वेबसाइट पर भी लिस्ट नहीं किया गया है। साझा की गई तस्वीर में हम देख सकते हैं कि इस फोन में ऑरियो शेप का क्वाड रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन दिया गया है। डिज़ाइन के मामले में यह फोन देखने में बिल्कुल वीवो एस6 5जी की तरह लगता है, जो कि चीन में अप्रैल में लॉन्च हुआ था। जब से स्मार्टफोन के डिज़ाइन व स्पेसिफिकेशन मिले हैं, तब से वीवो जी1 5जी स्मार्टफोन को वीवो एस6 5जी स्मार्टफोन का ही रीब्रांडेड वर्ज़न माना जा रहा है।

इन सब के अलावा Mobile China Alliance (MCA) के द्वारा भी वीवो जी1 5जी स्मार्टफोन से संबंधित रिपोर्ट साझा की है। हालांकि, इस पोस्ट में भी फोन की उपलब्धता की जानकारी का खुलासा नहीं हुआ।
 

Vivo G1 specifications (rumoured)

रिपोर्ट के अनुसार, वीवो जी1 5जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित फनटचओएस पर काम करता है। इस फोन में 6.44 इंच का एमोलेड डिस्प्ले के साथ स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल दिया गया है। यह फोन सैमसंग एक्सीनॉस 980 प्रोसेसर से लैस होगा, इसके साथ 8 जीबी तक का रैम मिलेगा। वहीं, रिपोर्ट के अनुसार फोन की स्टोरेज 128 जीबी होगी।

कैमरा की बात करें, तो वीवो जी1 5जी स्मार्टफोन के प्राइमरी कैमरे में 48 मेगापिक्सल का सेंसर और इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए गए हैं। यह सभी कैमरे ऑरियो-शेप कैमरा मॉड्यूल में स्थित हैं। वहीं, खबर की मानें तो फ्रंट पैनल पर आपको सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। गौर करने वाली बात यह है कि यह कथित कैमरा सेटअप वीवो एस6 5जी के कैमरा सेटअप की तरह ही है।
Advertisement

रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि वीवो जी1 5जी और अन्य दूसरे स्मार्टफोन में प्रमुख अंतर डुअल डोमिन सिस्टम का है। कथित तौर पर यह डुअल डोमिन सिस्टम यूज़र्स को 'पर्सनल डोमिन' से 'वर्क डोमिन' में स्विच करने की सुविधा प्रदान करता है, वो भी केवल एक क्लिक में। इसमें यह भी कहा गया है कि वीवो जी1 5 जी स्मार्ट के वर्क डोमिन सिस्टम में किसी तरह की निजी जानकारी स्टोर नहीं की जाती, इसके इलमें यूज़र्स ऐप्स भी इंस्टॉल नहीं कर सकते। हालांकि, यूज़र्स पर्सनल डोमिन सिस्टम में जाकर ऐप्स इंस्टॉल कर सकते हैं।  

 

Advertisement

इसके अलावा यह फोन NFC सपोर्ट के साथ आया है, जो कि वीवो एस6 5जी में मौजूद नहीं था। जैसे कि नाम से समझ आता है, इस फोन में 5जी सपोर्ट भी मौजूद है, इसके साथ फेस अनलॉकिंग सपोर्ट और 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ व वाई-फाई कनेक्शन मिलेगा।
Advertisement

अंत में फोन का डायमेंशन 161.50x74.40x8.68एमएम के साथ भार 181 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 980

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 980

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  2. ₹10 हजार तक महंगे हो गए iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 जैसे धांसू फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹10 हजार तक महंगे हो गए iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 जैसे धांसू फोन!
  2. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  3. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  4. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  6. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  7. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  8. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  10. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.