गूगल, फेसबुक और एमेजॉन की कुल वैल्यू से भी आगे निकली Apple

पिछले कुछ महीनों में अमेरिका की बड़ी टेक कंपनियों के तिमाही परिणाम कमजोर रहे हैं। इनमें से अधिकतर की ग्रोथ में कमी हुई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 नवंबर 2022 21:07 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका की बड़ी टेक कंपनियों के तिमाही परिणाम कमजोर रहे हैं
  • इनमें से अधिकतर की ग्रोथ में कमी हुई है
  • भारत में बने iPhone का Apple यूरोप और मिडल ईस्ट को एक्सपोर्ट करती है

Apple का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.30 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया है

अमेरिकी स्मार्टफोन और टेक कंपनी Apple की वैल्यू में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इंटरनेट सर्च इंजन गूगल को चलाने वाली Alphabet, ई-कॉमर्स कंपनी Amazon और सोशल मीडिया साइट फेसबुक का मालिकाना हक रखने वाली Meta की संयुक्त वैल्यू भी Apple से कम है। 

पिछले कुछ महीनों में अमेरिका की बड़ी टेक कंपनियों के तिमाही परिणाम कमजोर रहे हैं। इनमें से अधिकतर की ग्रोथ में कमी हुई है। इनमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की मालिक मेटा शामिल है। मेटा के मार्केट कैपिटलाइजेशन में लगभग 20 प्रतिशत या लगभग 90 अरब डॉलर की कमी हुई है। हालांकि, इस ग्रोथ में कमी के ट्रेंड को Apple ने तोड़ा है। कंपनी ने पिछले सप्ताह अपना तिमाही परिणाम जारी किया था। इससे पता चलता है कि Apple का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.30 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया है। यह Alphabet, Meta और Amazon की कुल वैल्यू से भी ज्यादा है।
Advertisement

गूगल को चलाने वाली कंपनी Alphabet की वैल्यू 1.12 लाख करोड़ डॉलर, Meta की 240 अरब डॉलर और Amazon की वैल्यू लगभग 940 अरब डॉलर है। Apple ने स्लोडाउन में भी ग्रोथ की है और इसका बड़ा कारण कंपनी की नई  iPhone सीरीज है। कंपनी का सर्विसेज से भी रेवेन्यू बढ़ा है। इसके Mac लैपटॉप और डेस्कटॉप की बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई है।   

Apple ने अपनी iPhone 14 सीरीज के कुछ मॉडल्स की भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की घोषणा की थी। इसे चीन में मैन्युफैक्चरिंग को कम करने की कंपनी की योजना के हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ने के कारण बहुत सी अमेरिकी कंपनियां चीन में बिजनेस को लेकर अपनी स्ट्रैटेजी बदल रही हैं। Apple के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली Foxconn के चेन्नई के निकट प्लांट में भारतीय मार्केट के लिए iPhone 14 सीरीज के स्मार्टफोन्स की असेंबलिंग शुरू हो गई है। इससे भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में एक बड़ी ताकत बनने का संकेत मिल रहा है। भारत में बने iPhone का Apple मुख्यतौर पर यूरोप और मिडल ईस्ट को एक्सपोर्ट करती है। इस वर्ष की तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन की ग्लोबल शिपमेंट्स में 9 प्रतिशत की गिरावट हुई है। ग्लोबल शिपमेंट्स में Samsung पहले और Apple दूसरे स्थान पर रही। इसके बाद चीन की Xiaomi और Oppo हैं। हालांकि, शिपमेंट्स में Apple ग्रोथ दर्ज करने वाली एकमात्र कंपनी रही।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.