Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Infinix GT 50 Pro आज इंडोनेशिया के बाजार में लॉन्च हो गया है। GT 50 Pro के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rp 6,999,000 (लगभग 38,295 रुपये) और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rp 7,999,000 (लगभग 43,685 रुपये) है। GT 50 Pro में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1208 x 2644 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है।