Upcoming Smartphones (June 2025): जून में लॉन्च होंगे Vivo, Poco और OnePlus के ये 3 स्मार्टफोन!

Vivo T4 Ultra को कंपनी 11 जून को भारत में लॉन्च करने जा रही है। यह फोन Vivo की T-सीरीज में अगला बड़ा अपग्रेड होगा, जिसमें बेहतर कैमरा सेटअप, pOLED डिस्प्ले और नया मिड-रेंज चिपसेट मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 जून 2025 15:57 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T4 Ultra को कंपनी 11 जून को भारत में लॉन्च करने जा रही है
  • Poco F7 को कंपनी ने ऑफिशली टीज कर दिया है
  • OnePlus भी इसी महीने अपने बजट फ्रेंडली लाइनअप में Nord CE 5 लॉन्च करेगी

Upcoming Smartphones (June 2025): Poco F7 को कंपनी ने ऑफिशली टीज कर दिया है

Photo Credit: Poco

अगर आप नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं तो जून 2025 में आपके पास कई शानदार ऑप्शन्स आने वाले हैं। इस महीने OnePlus, Vivo और Poco जैसे ब्रांड्स अपने नए फोन्स लॉन्च कर रहे हैं। इन फोन्स की रेंज अलग-अलग यूजर्स को टारगेट करती है, कुछ परफॉर्मेंस पर फोकस्ड हैं तो कुछ बजट सेगमेंट में कमाल कर सकते हैं। लिस्ट में Vivo T4 Ultra, OnePlus Nord CE 5 और Poco F7 शामिल हैं। इनमें से एक की लॉन्च डेट कंफर्म हो चुकी है, जबकि Poco F7 और Nord CE 5 के लिए केवल महीना कंफर्म हुआ है। हम यहां आपको इन तीनों स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Vivo T4 Ultra

Vivo T4 Ultra को कंपनी 11 जून को भारत में लॉन्च करने जा रही है। यह फोन Vivo की T-सीरीज में अगला बड़ा अपग्रेड होगा, जिसमें बेहतर कैमरा सेटअप, pOLED डिस्प्ले और नया मिड-रेंज चिपसेट मिलने की उम्मीद है। लीक्स की मानें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 90W चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। Vivo इसे युवा यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को टारगेट करते हुए ला रही है। माना जा है कि यह Dimensity 9300 सीरीज चिपसेट पर काम करेगा और 50MP Sony IMX921 से लैस होगा।
Advertisement
 

Poco F7

Poco F7 को कंपनी ने ऑफिशली टीज कर दिया है और इसका लॉन्च जून के भीतर होने की संभावना है। Poco F7 को एक पावरफुल मिड-रेंज डिवाइस माना जा रहा है जिसमें Snapdragon 8s Gen 4 या उससे मिलता-जुलता प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसमें 120Hz OLED डिस्प्ले और 50MP प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें मौजूद 7550mAh की विशाल बैटरी हो सकती है। Poco F6 की सक्सेस को देखते हुए, F7 से भी काफी उम्मीदें हैं।

 

OnePlus Nord CE 5

OnePlus इस महीने अपने बजट फ्रेंडली लाइनअप में Nord CE 5 भी लॉन्च करने जा रहा है। हालांकि इसकी लॉन्च डेट अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन लीक्स के मुताबिक इसे जून के आखिरी हफ्ते में पेश किया जा सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट, 50MP कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की बात कही जा रही है। 7,100mAh की बैटरी इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक हो सकती है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  6. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  7. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  8. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  9. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  10. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.