• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Ulefone Armor 24 रग्ड स्मार्टफोन 22000mAh की विशाल बैटरी, 64 मेगापिक्सल के दो कैमरा के साथ लॉन्च

Ulefone Armor 24 रग्ड स्मार्टफोन 22000mAh की विशाल बैटरी, 64 मेगापिक्सल के दो कैमरा के साथ लॉन्च

Ulefone Armor 24 में 6.78 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2460 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 और रिफ्रेश रेट 120Hz है।

Ulefone Armor 24 रग्ड स्मार्टफोन 22000mAh की विशाल बैटरी, 64 मेगापिक्सल के दो कैमरा के साथ लॉन्च

Photo Credit: Ulefone

Ulefone Armor 24 में 6.78 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Ulefone Armor 24 रग्ड फोन में 6.78 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Ulefone Armor 24 रग्ड फोन की कीमत 34,401 रुपये है।
  • Ulefone Armor 24 रग्ड फोन में 64 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं।
विज्ञापन
Ulefone ने Ulefone Armor 24 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। नया यूलेफोन स्मार्टफोन रग्ड और लाइटवेट डिजाइन के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 22,000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है जो कि इमरजेंसी लाइट के तौर पर काम कर सकती है। स्मार्टफोन में एक बड़ी रियर-माउंटेड एलईडी लाइट है जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 1,000 लुमेन है। Ulefone Armor 24 एंड्रॉयड 13 आर्किटेक्चर पर काम करता है। यहां हम आपको Ulefone Armor 24  के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Ulefone Armor 24 रग्ड फोन की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Ulefone Armor 24 रग्ड फोन की कीमत 34,401 रुपये है। हालांकि, उपलब्धता के बारे में अभी तक कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

Armor 23 Ultra की पेशकश के बाद Ulefone Armor 24, नया यूलेफोन डिवाइस है।  Armor 23 कुछ हद तक iPhone 15 जैसा दिखता है और इसमें एक साइड बटन भी है। साइड बटन का इस्तेमाल तीन लेवल पर रियर लैंप की ब्राइटनेस को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। Armor 23 काफी दूरी पर भी 6W बीम देने की कैपेसिटी के साथ आता है। Ulefone Armor 24 में 22,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। बैटरी 7 दिनों तक की पावर प्रदान करती है और यह 10W चार्जिंग देने वाले पावर बैंक के रूप में काम कर सकती है।


Ulefone Armor 24 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Ulefone Armor 24 में 6.78 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2460 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आती है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G96 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 12GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसमें रैम को 12GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस फोन में f/1.79 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और f/1.89 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का नाइट विजन कैमरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4G/LTE मोबाइल कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है। पावरफुल लाइट सिस्टम, पावर बैंक फंक्शनेलिटी और रग्ड डिजाइन जैसे कुछ बेहतर फीचर्स के साथ यूलेफोन आर्मर 24 आता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »