ट्विटर ने पेरिस्कोप के साथ लॉन्च किया इन-ऐप लाइव वीडियो

ट्विटर ने पेरिस्कोप के साथ लॉन्च किया इन-ऐप लाइव वीडियो
विज्ञापन
ट्विटर ने अपने एंड्रॉयड व आईओएस ऐप पर लाइव वीडियो फ़ीचर लॉन्च कर दिया है। ट्विटर पर लाइव वीडियो फ़ीचर को पेरिस्कोप के साथ इंटिग्रेट किया गया है। फेसबुक की तरह ही, ट्विटर यूज़र भी अब एक ट्वीट कर लाइव स्ट्रीम वीडियो कर सकेंगे।

ट्विटर के एंड्रॉयड व आईओएस ऐप में लेटेस्ट ऐप में लेटेस्ट अपडेट के साथ नए फ़ीचर को जोड़ दिया गया है और भारत में यह फ़ीचर इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध है। ट्टविटर पर लाइव वीडियो के इस्तेमाल करने के लिए यूज़र को अपने स्मार्टफोन में पेरिस्कोप इंस्टॉल करना होगा। ट्वीट बटन पर क्लिक कर, यूज़र को कैमरे के जरिए मीडिया कंटेट जोड़ने के लिए तीन नए विकल्प दिखेंगे। कैमरा बटन को दबाने पर, यूज़र को फोटो, वीडियो और स्टार्ट ए लाइव वीडियो का विकल्प मिलेगा।  इतना करने के बाद, अगर आपके फोन में पेरिस्कोप नहीं है तो ट्विटर आपसे पेरिस्कोप डाउनलोड करने के लिए कहेगा। पेरिस्कोप में साइन अप करने के बाद, आप वापस ट्विटर में जाकर 'लाइव वीडियो' फ़ीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

एक बार लाइव वीडियो पर क्लिक करने के बाद, आपको लाइव वीडियो को शुरू करने के लिए पेरिस्कोप पर डायरेक्ट कर दिया जाएगा। लेकिन ट्विटर पर भी उसी समय लाइव स्ट्रीमिंग शुरू कर दी जाएगी। ट्वीट में डिफॉल्ट 'live on #Periscope' लिखा आएगा, और आपकी टाइमलाइन पर सभी यूज़र लाइव वीडियो देख सकते हैं। आप ब्रॉडकास्ट रोक सकते हैं और चाहें तो वीडियो को फोन में स्टोर भी कर सकते हैं।

फेसबुक पहली सोशल नेटवर्किंग साइट है जिसने अपने ऐप में लाइव वीडियो फ़ीचर सबसे पहले शुरू किया था। और अब ट्विटर ने भी यह शुरुआत कर दी है। अब देखना होगा कि यूज़र ट्वटिर पर भी इस फ़ीचर को उसी तरह इस्तेमाल करेंगे जैसे कि फेसबुक पर करते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Twitter, Live Video, Periscope, Apps, Android, iOS, Twitter Live Broadcast
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »