Tecno Spark Power भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Tecno Spark Power Launched in India: टेक्नो मोबाइल ने भारत में अपने नए टेक्नो स्पार्क पावर स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है।

Tecno Spark Power भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Tecno Spark Power भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

विज्ञापन
Tecno Spark Power Launched in India: टेक्नो मोबाइल ने भारत में अपने नए टेक्नो स्पार्क पावर स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। अहम खासियतों की अगर बात करें तो Tecno ब्रांड के इस स्मार्टफोन में 6,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। Tecno Spark Power की बिक्री भारत में 1 दिसंबर से Flipkart पर शुरू होगी। आइए अब आपको टेक्नो स्पार्क पावर स्मार्टफोन की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
   
Tecno Spark Power Price in India की अगर बात करें तो भारत में टेक्नो स्पार्क पावर की कीमत 8,499 रुपये तय की गई है। टेक्नो मोबाइल ने दावा किया है कि फोन सिंगल चार्ज में 35 घंटे तक की कॉलिंग, 17  घंटे तक का गेमिंग या 200 घंटे तक का म्यूज़िक और 29 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक प्रदान करता है। टेक्नो स्पार्क पावर स्मार्टफोन के दो कलर वेरिएंट हैं, डॉन ब्लू और ऐलपेंग्लो गोल्ड।
 

Tecno Spark Power camera specifications, फीचर्स

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर, इसका अपर्चर एफ/1.85, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ-सेंसिग कैमरा सेंसर, 120 डिग्री अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलेगा। Spark Power में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2.0 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। Tecno Spark Power स्मार्टफोन ट्रिपल कार्ड स्लॉट के साथ आता है, इसका मतलब यूज़र डुअल सिम कार्ड और अलग से मैमोरी कार्ड का इस्तेमाल कर सकते है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.35 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1548 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »