Tecno Spark Power 2 भारत में 17 जून को होगा लॉन्च, कीमत से उठा पर्दा

Tecno Spark Power 2 स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन से भी पर्दा उठाया गया है। फोन ब्लैक और ग्रीन शेड में उपलब्ध होगा। फोन के बॉटम एज में स्पीकर ग्रील, यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया जाएगा।

Tecno Spark Power 2 भारत में 17 जून को होगा लॉन्च, कीमत से उठा पर्दा

17 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा Tecno Spark Power 2

ख़ास बातें
  • Tecno Spark Power 2 होगा क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस
  • सिंगल चार्ज पर 4 दिन की बैटरी लाइफ देगा टेक्नो स्पार्क पावर 2
  • आगामी टेक्नो फोन की भारत में कीमत 9,999 रुपये होगी
विज्ञापन
Tecno Spark Power 2 स्मार्टफोन भारत में 17 जून को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने टीज़र के जरिए लॉन्च की जानकारी सार्वजनिक की, लॉन्च के साथ-साथ कंपनी ने आगामी फोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन से भी पर्दा उठाया है। साथ ही टेक्नो स्पार्क पावर 2 को एक समर्पित Flipkart पेज़ पर भी दिखा गया है, जिसमें इसकी कीमत और अन्य कई जानकारियों का खुलासा हुआ है। Tecno Spark Power 2 स्मार्टफोन स्टीरियो साउंड स्पीकर्स और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। जैसे कि नाम से समझ आता है यह फोन Tecno Spark Power का अपग्रेड वर्ज़न होगा, जो कि भारत में पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुआ था।

आधिकारिक Tecno Mobile India ट्विटर अकाउंट ने टीज़र ज़ारी करते हुए पुष्टी की है कि Tecno Spark Power 2 भारत में बुधवार 17 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। टीज़र वीडियो में भी यह भी जानकारी दी गई है कि स्मार्टफोन की सेल Flipkart पर शुरू होगी और कंपनी का दावा है कि यह फोन 10 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे तक की बैटरी लाइफ देगा। कंपनी ने ट्वीट के साथ #BestBatterySmartphone हैशटैग दिया है, जिससे यह साफ हो जाता है कि फोन में दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। ट्वीट के अलावा फ्लिपकार्ट पर टेक्नो स्पार्क पावर 2 स्मार्टफोन का एक समर्पित पेज़ भी बनाया गया है, जिसकी लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि Tecno Spark Power 2 की भारत में कीमत 9,999 रुपये होगी।

फ्लिपकार्ट पेज़ पर यह जानकारी भी मिली है कि टेक्नो स्पार्क 2 भारत में बुधवार 17 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा टेक्नो स्पार्क पावर 2 में सिंगल चार्ज पर 4 दिन की बैटरी लाइफ मिलेगी। यहां स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन से भी पर्दा उठाया गया है, जिसके मुताबिक, फोन ब्लैक और ग्रीन शेड में उपलब्ध होगा। फोन के बॉटम ऐज में स्पीकर ग्रील, यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया जाएगा। फोन में स्टीरियो साउंड स्पीकर मौजूद होंगे और टीज़र पेज से पता चलता है कि Tecno Spark Power 2 में वाटर-स्टाइल नॉच दिया जाएगा।

बैक पैनल की बात करें, तो फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप स्ट्रेट लाइन में दिया जाएगा। कंपनी ने टीज़र के जरिए बड़े डिस्प्ले और बड़ी बैटरी की जानकारी दी है। याद दिला है, टेक्नो स्पार्क पावर पिछले साल 6,000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ था, वहीं अब इसके अपग्रेड वर्ज़न में या तो 6,000 एमएएच या फिर इससे बड़ी बैटरी दी जाएगी।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.35 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1548 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »