• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 5000mAh बैटरी और 50MP रियर कैमरा से लैस Tecno Spark 8P स्मार्टफोन का ऐलान, ये हैं फीचर्स

5000mAh बैटरी और 50MP रियर कैमरा से लैस Tecno Spark 8P स्मार्टफोन का ऐलान, ये हैं फीचर्स

Tecno Spark 8P स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित कस्टम स्किन HiOS 7.6 पर चलेगा और इसमें FHD+ रिज़ॉल्यूशन का डिस्प्ले मिलेगा।

5000mAh बैटरी और 50MP रियर कैमरा से लैस Tecno Spark 8P स्मार्टफोन का ऐलान, ये हैं फीचर्स

Tecno Spark 8P में 5000mAh बैटरी होगी और यह 4GB रैम के साथ आएगा

ख़ास बातें
  • Tecno Spark 8P स्मार्टफोन को घोषित कर दिया गया है
  • 120fps पर स्लो-मोशन वीडियो कर सकता है कैप्चर
  • Android 11 और ट्रिपल स्लॉट से होगा लैस
विज्ञापन
Tecno का Spark 8P पिछले कुछ समय से लीक्स में सामने आ रहा था और अब, कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए इस स्मार्टफोन का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने स्मार्टफोन के सभी मुख्य स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा भी उठा दिया है। Tecno Spark 8P में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मौजूद है और यह  5000mAh बैटरी के साथ आता है।

फिलहाल कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है। इसके अलावा, स्मार्टफोन को चार कलर ऑप्शन - टर्कॉइज़ सियान, आइरिस पर्पल, अटलांटा ब्लू और कोको गोल्ड में लॉन्च किया जाएगा।

Tecno Spark 8P स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित कस्टम स्किन HiOS 7.6 पर चलेगा और इसमें FHD+ रिज़ॉल्यूशन का डिस्प्ले मिलेगा। हालांकि स्क्रीन साइज़ की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन हालिया लीक में दावा किया गया था कि स्मार्टफोन 6.6 इंच के IPS LED डिस्प्ले के साथ आएगा, जो 90Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। स्मार्टफोन पंच-होल स्क्रीन के साथ आएगा। कंपनी के अनुसार, फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आएगा और पिछले लीक के अनुसार, इसमें MediaTek Helio G70 चिपसेट दिया जाएगा।

कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि फोन 4GB रैम व 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। Tecno Spark 8P में ट्रिपल कैमरा सिस्टम होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल AI सेंसर से लैस होगा। अन्य सेंसर की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। फोन 120fps पर स्लो-मोशन करने में सक्षम होगा। पंच होल कटआउट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है।

स्मार्टफोन में 4G कनेक्टिविटी के साथ आएगा और इसमें ट्रिपल स्लॉट होगा, जिसमें दो सिम के साथ एक माइक्रोएसडी कार्ड लगाने का ऑप्शन भी होगा। फोन में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Spark 8P में 5,000mAh क्षमता की बैटरी होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »