5,000mAh बैटरी के साथ Tecno Spark 8 भारत में Rs 7,999 लॉन्च

Tecno Spark 8 स्मार्टफोन की कीमत भारत में 7,999 रुपये सेट की गई है, जिसमें आपको फोन का 2 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीद के लिए उपलब्ध होता है। जैसे कि हमने बताया यह फोन तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, वो है आइरिश पर्पल, अटलांटिक ब्लू और टरक्वॉइश सियान।

5,000mAh बैटरी के साथ Tecno Spark 8 भारत में Rs 7,999 लॉन्च

आइरिश पर्पल, अटलांटिक ब्लू और टरक्वॉइश सियान कलर ऑप्शन में आता है

ख़ास बातें
  • Tecno Spark 8 फोन की सेल 15 सितंबर से शुरू होगी
  • टेक्नो स्पार्क 8 में मिलेंगे दो रियर कैमरा
  • Android 11 Go Edition पर काम करता है फोन
विज्ञापन
Tecno Spark 8 स्मार्टफोन को आज आखिरकार भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन पिछले हफ्ते नाइजीरिया में लॉन्च किया गया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन Android 11 Go Edition पर काम करता है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो ए25 प्रोसेसर से लैस है और फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। कंपनी ने फोन को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया है। वहीं, फोन की सेल भारत में 15 सितंबर से शुरू की जाएगी।
 

Tecno Spark 8 price in India

Tecno Spark 8 स्मार्टफोन की कीमत भारत में 7,999 रुपये सेट की गई है, जिसमें आपको फोन का 2 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीद के लिए उपलब्ध होता है। जैसे कि हमने बताया यह फोन तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, वो है आइरिश पर्पल, अटलांटिक ब्लू और टरक्वॉइश सियान। वहीं, फोन की सेल भारत में 15 सितंबर से शुरू की जाएगी।
 

Tecno Spark 8 specifications

टेक्नो स्पार्क 8 स्मार्टफोन Android 11 Go Edition पर आधारित HIOS 7.6 यूआई पर काम करता है। इसमें 6.52-इंच एचडी+ (720 x 1600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो ए25 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम दिया गया है। वहीं, स्टोरेज 64 जीबी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है और इसके साथ AI लैंस दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक मौजूद है। टेक्नो स्पार्क 8 फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »