5000mAh बैटरी और 108MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Tecno Spark 20 Pro+, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Tecno Spark 20 Pro+ की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। फोन को चार कलर वेरिएंट्स - Temporal Orbits, Lunar Frost, Radiant Starstream और Magic Skin 2.0 Green में लॉन्च किया गया है। फोन के इसी महीने सेल पर उपलब्ध होने की उम्मीद की जा रही है। 

5000mAh बैटरी और 108MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Tecno Spark 20 Pro+, जानें स्पेसिफिकेशन्स
ख़ास बातें
  • Tecno Spark 20 सीरीज का टॉप मॉडल Spark 20 Pro+ है
  • सीरीज में पहले ही Spark 20C, Spark 20 और Spark 20 Pro लॉन्च हो चुके हैं
  • फोन 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस डिस्प्ले और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ आता है
विज्ञापन
Tecno Spark 20 सीरीज का टॉप मॉडल Spark 20 Pro+ को कंपनी ने अपनी ग्लोबल वेबसाइट पर स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट कर दिया है, जो इसके साइलेंट लॉन्च की ओर इशारा देता है। इस सीरीज में अभी तक तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए जा चुका हैं, जिनमें Spark 20C,  Spark 20 और Spark 20 Pro. शामिल हैं। Spark 20 Pro+ में 6.78 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस डिस्प्ले दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। इसमें 5,000mAh बैटरी कैपिसिटी है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। चलिए इसके बारे में सब कुछ जानते हैं। 
 

Tecno Spark 20 Pro+ Price

Tecno Spark 20 Pro+ की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। फोन को चार कलर वेरिएंट्स - Temporal Orbits, Lunar Frost, Radiant Starstream और Magic Skin 2.0 Green में लॉन्च किया गया है। फोन के इसी महीने सेल पर उपलब्ध होने की उम्मीद की जा रही है। 
 

Tecno Spark 20 Pro+ Specifications

Tecno Spark 20 Pro+ में 6.78 इंच FHD+ कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो 1000 nits की पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले पर सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है। खास बात ये है कि फोन में Apple की तर्ज पर Dynamic Island जैसा एक स्पेस दिया गया है जिसे कंपनी ने Dynamic Port कहा है। इसमें MediaTek Helio G99 Ultimate चिपसेट मिलता है, जिसे 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें f/1.75 अपर्चर के साथ 108-मेगापिक्सल का मेन लेंस है, जो 3x लॉसलेस जूम और 10x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। अन्य दो कैमरा की जानकारी नहीं दी गई है। फोन में एक 32-मेगापिक्सल का ग्लोइंग सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो AI मोड को सपोर्ट करता है। यहां पर डुअल एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। 

बैटरी क्षमता 5,000mAh है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है है। फोन में Android 14 दिया गया है। धूल और पानी के छीटों से बचाव के लिए Tecno Spark 20 Pro+ को IP53 रेट किया गया है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor की Windsor EV हुई महंगी, जानें प्राइस में हुई कितनी बढ़ोतरी
  2. 80W पावर आउटपुट वाला Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. जब पृथ्वी पर लगातार 20 लाख साल बरसे थे बादल! क्या है कार्नियन इवेंट? जानें
  4. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  5. ₹60 हजार के बजट वाले लैपटॉप हुए Amazon Prime Day Sale में सस्ते, ये है खरीदने का मौका
  6. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  7. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  8. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
  9. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  10. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »