12GB रैम के साथ Tecno का नया स्मार्टफोन FCC पर स्पॉट, जानें डिटेल

Tecno Spark 20 Pro+ के स्पेसिफिकेशंस देखें तो इस फोन में 6.78 इंच कर्व्ड डिस्प्ले 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ दिया गया है।

12GB रैम के साथ Tecno का नया स्मार्टफोन FCC पर स्पॉट, जानें डिटेल

Photo Credit: Tecno

Tecno Spark 20 Pro+ फोन में 6.78 इंच कर्व्ड डिस्प्ले 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ दिया गया है।

ख़ास बातें
  • फोन में 4900 एमएएच बैटरी, और 70W फास्ट चार्जिंग बताई गई है।
  • यह 12GB रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है।
  • यह एक 4G फोन होने वाला है।
विज्ञापन
Tecno का एक नया स्मार्टफोन ऑनलाइन लिस्टिंग में स्पॉट हुआ है। अपडेट में पता चलता है कि यह एक 4G फोन होने वाला है। इसमें 12GB तक रैम देखने को मिल सकती है। फोन में 4900 एमएएच बैटरी, और 70W फास्ट चार्जिंग बताई गई है। यह 256 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। आइए जानते हैं पूरे डिटेल्स। 

Tecno Spark 20 सीरीज में Tecno Spark 20 Pro+ को हाल ही में लॉन्च करने के बाद अब ब्रैंड एक और स्मार्टफोन जल्द ला सकती है। यह 4G कनेक्टिविटी वाला डिवाइस होगा जिसमें 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज कंफिग्रेशन अभी सामने आई है। फोन को FCC लिस्टिंग (via) में स्पॉट किया गया है। इसे Tecno CL6 मॉडल नम्बर के साथ देखा गया है। यह फोन 4900 एमएएच बैटरी से लैस बताया गया है। फास्ट चार्जिंग के लिए इसमें 70W चार्जर सपोर्ट भी होगा। फोन में रियर क्वाड कैमरा देखने को मिल सकता है। जिसके साथ में LED फ्लैश भी होगा। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ और NFC सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। हालांकि अभी तक डिवाइस के बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं मिली है। 

हाल ही में लॉन्च हुए Tecno Spark 20 Pro+ के स्पेसिफिकेशंस देखें तो इस फोन में 6.78 इंच कर्व्ड डिस्प्ले 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ दिया गया है। जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें FHD+ रिजॉल्यूशन है। डिजाइन पंच होल कटआउट में है जिसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फिट किया गया है। खास बात ये है कि फोन में Apple की तर्ज पर Dynamic Island जैसा एक स्पेस दिया गया है जिसे कंपनी ने Dynamic Port कहा है। यहां पर फोन के नोटिफिकेशन, कॉल डिटेल, चार्जिंग स्टेटस आदि देखा जा सकता है।

फोन को MediaTek Helio G99 Ultimate की पावर दी गई है। यह 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। रियर साइड में फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप में 108 मेगापिक्सल का मेन लेंस कैरी करता है। कंपनी ने अन्य 2 सेंसर्स के बारे में अभी तक जानकारी बाहर नहीं की है। यहां पर डुअल एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh बैटरी कैपिसिटी है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। इसमें कंपनी ने धूल और पानी से बचाव के लिए IP53 रेटिंग दी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  11. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  14. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  15. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »