Tecno Pova Curve 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

इस स्मार्टफोन में ट्राइएंगुलर कैमरा आइलैंड है। इसमें दो कैमरा सिंगल हॉरिजॉन्टल पिल पर लगे हैं और तीसरा कैमरा नीचे दिया गया है। इसमें सिंगल कैमरा के साथ एक LED फ्लैश है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 फरवरी 2026 16:33 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Tecno Pova Curve 2 5G को 13 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन का प्राइस 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन को सिल्वर, वॉयलेट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा

इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है

चाइनीज हैंडसेट मेकर Tecno का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के टीजर दिए हैं। Tecno Pova Curve 2 5G में नए डिजाइन एलिमेंट्स के साथ Space 2.0 डिजाइन मिलेगा। पिछले वर्ष मई में पेश किए गए Tecno Pova Curve 5G की यह जगह लेगा। 

भारत में Tecno Pova Curve 2 5G को 13 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए तीन कलर्स के विकल्प होंगे। Tecno Pova Curve 2 5G का स्लिम डिजाइन होगा। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.4 mm की है। कंपनी ने Tecno Pova Curve 2 5G की प्राइसिंग की जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन का प्राइस 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच हो सकता है। Tecno Pova Curve 2 5G के 6 GB के RAM और 128 GB के स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 15,999 रुपये और 8 GB के RAM वाले वेरिएंट का 16,999 रुपये का हो सकता है। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए की जा सकती है। Tecno Pova Curve 2 5G में कर्व्ड रियर पैनल मैट फिनिश के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन के कैमरा, कलर्स और बैटरी के बारे में अगले कुछ दिनों में जानकारी मिल सकती है। इस स्मार्टफोन में ट्राइएंगुलर कैमरा आइलैंड है। इसमें दो कैमरा सिंगल हॉरिजॉन्टल पिल पर लगे हैं और तीसरा कैमरा नीचे दिया गया है। इसमें सिंगल कैमरा के साथ एक LED फ्लैश है। इस स्मार्टफोन को सिल्वर, वॉयलेट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Tecno Pova Curve 2 5G में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया जा सकता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,750 mAh की बैटरी हो सकती है। 

Tecno Pova Curve 5G में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट वाली डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इसमें 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर्स हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.