Tecno ने AI वाले POVA 7, POVA 7 Pro किए लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ ये हैं फीचर्स

Tecno ने भारतीय बाजार में अपनी नई Tecno POVA 7 स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च कर दी है।

Tecno ने AI वाले POVA 7, POVA 7 Pro किए लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ ये हैं फीचर्स

Photo Credit: Tecno

Tecno POVA 7 में 6.78 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Tecno POVA 7 Pro में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno POVA 7 Pro में 64 मेगापिक्सल का सोनी IMX682 प्राइमरी कैमरा है।
  • Tecno POVA 7 Pro में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Tecno ने भारतीय बाजार में अपनी नई Tecno POVA 7 स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें Tecno POVA 7, Tecno POVA 7 Pro शामिल हैं। मिड प्रिमियम सेगमेंट में आने वाले ये दोनों फोन AI फीचर्स के साथ स्मार्ट कनेक्टिविटी प्रदान करेंगे। भारत में नए डिजिटल यूजर्स और क्रिएटर्स के लिए इन फोन में काफी कुछ शामिल किया गया है। आइए Tecno POVA 7 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 
Latest and Breaking News on NDTV


Tecno POVA 7, POVA 7 Pro Price


Tecno POVA 7 के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। यह फोन मैजिक सिल्वर, ओएसिस ग्रीन और गीक ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। वहीं POVA 7 Pro के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। यह फोन डायनामिक ग्रे, निऑन सियान और गीक ब्लैक कलर में आता है। ये दोनों स्मार्टफोन बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे।
 
Latest and Breaking News on NDTV


Tecno POVA 7, POVA 7 Pro Features & Specifications


Tecno POVA 7 Pro में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि अल्ट्रा स्मूथ 144Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करती है। वहीं POVA 7 में 6.78 इंच की FHD+ LTPS IPS डिस्प्ले दी गई है जो कि अल्ट्रा स्मूथ 144Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करती है। इन दोनों स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है, जबकि POVA 7 Pro 30W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो POVA 7 Pro के रियर में 64 मेगापिक्सल का सोनी IMX682 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है जो कि व्लॉग मोड और ड्यूल वीडियो फंक्शनैलिटी का सपोर्ट करता है जो कि क्रिएटर्स के लिए बेस्ट है। जबकि POVA 7 में 50 मेगापिक्सल AI कैमरा दिया गया है।
 
Latest and Breaking News on NDTV


AI फीचर्स से भी लैस


Tecno के दोनों स्मार्टफोन में बिल्ट इन एआई एसिस्टेंट एला है जो कि अब ज्यादा इंटेलीजेंट है और कई भारतीय भाषाओं का सपोर्ट करता है। मैसेज लिखने से लेकर कंटेंट ट्रांसलेशन तक एला देश भर के यूजर्स को डेली एसिस्टेंस प्रदान करता है। इसके अलावा टेक्नो इंटेलिजेंट सिग्नल हब भी है, जो 4x4 MIMO, VoWiFi ड्यूल पास जैसे एडवांस फीचर्स के साथ कनेक्टिविटी को मजबूत करता है जो कि मोबाइल सिग्नल के बिना भी डिवाइस से डिवाइस पर कॉल करने की सुविधा देता है जो कि खराब या बिना कवरेज वाले क्षेत्रों में बेहतर विकल्प है।


डिजाइन


डिजाइन की बात करें तो इनमें डेल्टा सिंबल (Δ) से इंस्पायर्ड डिजाइन है। दोनों स्मार्टफोन में TECNO का सेगमेंट फर्स्ट मल्टी फंक्शनल डेल्टा लाइट इंटरफेस है, जो 104 मिनी एलईडी लाइट्स के साथ एक बैकलिट डिजाइन है जो कि म्यूजिक, नोटिफिकेशन, वॉल्यूम और चार्जिंग पर रिस्पॉन्स करता है। इसे काफी दूर से देखा जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »