• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस Tecno Pova 4 होगा 7 दिसंबर को लॉन्च, यहां सबसे पहले जानें सबकुछ

6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस Tecno Pova 4 होगा 7 दिसंबर को लॉन्च, यहां सबसे पहले जानें सबकुछ

Tecno Pova 4 भारत में 7 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है। चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने अपने सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए अपने नए पोवा सीरीज फोन के लॉन्च का ऐलान किया है।

6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस Tecno Pova 4 होगा 7 दिसंबर को लॉन्च, यहां सबसे पहले जानें सबकुछ

Photo Credit: Amazon

Tecno Pova 4

ख़ास बातें
  • Tecno Pova 4 भारत में 7 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है।
  • Tecno Pova 4 के लॉन्च के बारे में एक टीजर शेयर किया है।
  • फोन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.82-इंच HD+ डिस्प्ले से लैस होगा।
विज्ञापन
Tecno Pova 4 भारत में 7 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है। चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने अपने सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए अपने नए पोवा सीरीज फोन के लॉन्च का ऐलान किया है। गेमिंग-फोकस्ड Tecno Pova 4 में 6nm MediaTek Helio G99 SoC मिल सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें 8GB RAM और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल सकता है। लॉन्च से पहले ई-कॉमर्स साइट अमेजन देश में Tecno Pova 4 को टीज कर रहा है। ई-कॉमर्स लिस्टिंग से पता चला है कि Tecno Pova 4 में 6,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। ऐसा दावा है कि यह 10 मिनट की चार्जिंग के साथ 10 घंटे तक का टॉकटाइम देता है।

ऑफिशियल Tecno ट्विटर हैंडल ने Tecno Pova 4 के लॉन्च के बारे में एक टीजर शेयर किया है। लॉन्च इवेंट 7 दिसंबर को होगा और स्मार्टफोन Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, लॉन्च इवेंट का समय फिलहाल पता नहीं है।

Amazon ने Tecno Pova 4 के भारत लॉन्च को टीज करने के लिए अपनी वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड लैंडिंग पेज भी है। ऑनलाइन मार्केटप्लेस से साफ होता है कि आगामी फोन MediaTek Helio G99 SoC पर हेस्ड होगा। स्टोरेज के लिए इसमें 128GB इनबिल्ट स्टोरेज और 8GB ऑनबोर्ड मेमोरी मिलेगी जिसे वर्चुअल रैम फीचर का उपयोग करके 13GB तक बढ़ा सकते हैं। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी मिलेगी। बैटरी 10 मिनट की चार्जिंग के साथ 10 घंटे तक का टॉक टाइम देती है। इसमें ड्यूल रियर कैमरा दिया जा सकता है। मार्केट में Techno Pova 4 Pro पहले से लॉन्च है।

लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट पर "नोटिफाई मी" बटन पर क्लिक कर सकते हैं। बीते हफ्ते टिपस्टर पारस गुगलानी (@passionategeekz) ने NewZonly के साथ मिलकर Tecno Pova 4 के कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया था। लीक में दावा किया गया था कि फोन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.82-इंच HD+ डिस्प्ले से लैस होगा। यह एंड्रॉइड 12 पर चल सकता है। फोन में 50-मेगापिक्सल का एआई बेस्ड ड्यूल कैमरा यूनिट होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »