Tecno Phantom V Flip के रेंडर लीक, लॉन्च से पहले जानें कैसा होगा स्मार्टफोन

Tecno Phantom V Flip में 6.75 इंच की फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन FHD+ 466 x 466 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 सितंबर 2023 11:12 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Phantom V Flip में 6.75 इंच की फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Tecno Phantom V Flip के रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Tecno Phantom V Flip में ऑक्टा कोर Dimensity 8050 प्रोसेसर दिया जाएगा।

Tecno Phantom V Flip

Photo Credit: Twitter/@passionategeekz

Tecno कथित तौर पर Tecno Phantom V Flip पर काम कर रहा है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स से पता चला है कि Tecno का नया स्मार्टफोन फोल्डेबल डिस्प्ले वाला कंपनी का पहला क्लैमशेल फोन होगा। फोन हाल ही में Google Play कंसोल के डाटाबेस में लिस्ट किया गया था, जिससे पता चलता है कि यह जल्द ही दस्तक दे सकता है। अनुमानित लॉन्च से पहले, टिपस्टर पारस गुगलानी ने Phantom V Flip का लीक रेंडर दिखाया है। आइए Tecno Phantom V Flip के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Tecno Phantom V Flip के लीक रेंडर


Advertisement
Tecno Phantom V Flip के लीक हुए रेंडर से पता चला है कि इसमें एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें दो कैमरे और एक एलईडी फ्लैश यूनिट है। कैमरा रिंग के अंदर एक सर्कुलर कवर डिस्प्ले है। फोटो में यह भी पता चला है कि फोन को एक टेक्सचर शेल में रखा गया है जो रियर हिस्से को कवर करता है। 


Tecno Phantom V Flip के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


रिपोर्ट्स के अनुसार, Tecno Phantom V Flip में 6.75 इंच की फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन FHD+ 466 x 466 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 और रिफ्रेश रेट 144Hz है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Phantom V Flip के रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जाएगा। वहीं इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड HiOS 13 पर काम करेगा।
Advertisement

प्रोसेसर की बात की जाए तो फैंटम वी फ्लिप में ऑक्टा कोर Dimensity 8050 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस होगा। बैटरी बैकअप के मामले में यह फोन 66वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4,000mAh की बैटरी दी जाएगी। अन्य फीचर्स में ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 14 5G बैंड्स सपोर्ट मिलेगा।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.