• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Tecno के नए फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन्‍स की कीमत लीक! जानें Phantom V Fold 2 5G और V Flip 2 5G के दाम

Tecno के नए फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन्‍स की कीमत लीक! जानें Phantom V Fold 2 5G और V Flip 2 5G के दाम

Tecno Phantom V Fold 2 5G : कहा जाता है कि इस फोन 2637mAh और 2973mAh की डुअल सेल बैटरी से पैक होंगे, जिसकी कुल क्षमता 5,610एमएएच है।

Tecno के नए फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन्‍स की कीमत लीक! जानें Phantom V Fold 2 5G और V Flip 2 5G के दाम

Photo Credit: spillsomebeans

ये फोन 70वॉट की फास्‍ट चार्जिंग के साथ आ सकते हैं।

ख़ास बातें
  • Tecno Phantom V Fold 2 5G और V Flip 2 5G की कीमत लीक
  • सैमसंग और मोटोरोला के फोल्‍ड फोन से होंगे सस्‍ते
  • घाना में 19 से 24 अगस्त तक किए गए थे प्री-ऑर्डर
विज्ञापन
Tecno Phantom V Fold 2 5G, V Flip 2 5G Price : सैमसंग के बाद टेक्‍नो ही था, जिसने फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन के मार्केट में पैठ बनाने के लिए कदम बढ़ाए। कंपनी ने भारत समेत दुनियाभर के मार्केट में इन्‍हें उतारा। अब वह Tecno Phantom V Fold 2 5G और V Flip 2 5G को लाने के लिए तैयार है। एक फ्लिप स्‍मार्टफोन है, जबकि दूसरा फोल्‍डेबल। दोनों फोन अफ्रीकी देश घाना में 19 से 24 अगस्त तक प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध थे। प्री-ऑर्डर अब खत्‍म हो गए हैं। बावजूद इसके, कंपनी ने दोनों फोल्‍डेबल फोन्‍स को ऑफ‍िशियली लॉन्‍च नहीं किया है, ना ही इसके प्राइस बताए हैं। अब एक लीक में इनकी कीमत सामने आई है। 

spillsomebeans की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि Phantom V Flip 2 की कीमत 8GB RAM + 256GB मॉडल के लिए GHS 9,800 (लगभग 52,873 रुपये) होगी। Phantom V Fold 2 जोकि 12GB RAM + 512GB स्‍टोरेज ऑप्‍शन में आएगा उसके दाम 16,550 GHS (89,291 रुपये) होंगे।  

इसकी तुलना सैमसंग और मोटोरोला से की जाए, तो नए फैंटम फोल्‍डेबल फोन्‍स कम दाम में लॉन्‍च किए जाएंगे। Phantom V Fold 2 और V Flip 2 के फीचर्स व स्‍पेसिफ‍िकेशंस के बारे में ऑफ‍िशियल जानकारी अभी नहीं है। हालांकि FCC और TUV रीनलैंड सर्टिफ‍िकेशंस से इनकी कुछ खूबियों का पता चला है।  

कहा जाता है कि दोनों फोन 2637mAh और 2973mAh की डुअल सेल बैटरी से पैक होंगे, जिसकी कुल क्षमता 5,610एमएएच है। ये फोन 70वॉट की फास्‍ट चार्जिंग के साथ आ सकते हैं। Phantom V Fold 2 में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9000 प्‍लस प्रोसेसर दिया जा सकता है, जबकि V Flip 2 में डाइमेंसिटी 8050 चिपसेट हो सकता है। 

Tecno Phantom V Fold 2 में रेक्टैंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें तीन कैमरा और एक LED फ्लैश यूनिट है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  3. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  6. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  7. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  9. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  10. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »