Tecno Phantom V Fold 2, Phantom V Flip 2 के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक, जानें

Tecno जल्द ही बाजार में Phantom V Fold 2 और Phantom V Flip 2 फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है।

Tecno Phantom V Fold 2, Phantom V Flip 2 के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक, जानें

Photo Credit: Tecno

Tecno Phantom V Fold में 7.85 इंच की AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Tecno Phantom V Fold 2 में 6.45 इंच की कवर डिस्प्ले मिलेगी।
  • Tecno Phantom V Flip 2 में 6.9 इंच 120Hz LTPO फोल्डेबल डिस्प्ले होगी।
  • Tecno Phantom V Flip 2 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
विज्ञापन
Tecno ने बीते महीने Phantom V Fold 2 और Phantom V Flip 2 फोल्डेबल स्मार्टफोन का पहला टीजर जारी किया था। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया है। हाल ही में आई स्पिलसमबीन्स की एक रिपोर्ट में दोनों स्मार्टफोन के लाइव शॉट्स का खुलासा हुआ है और दावा किया गया है कि वे घाना में 8 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। पब्लिकेशन ने Phantom V Fold 2 और V Flip 2 के ज्यादा स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। आइए Tecno Phantom V Fold 2 और Phantom V Flip 2 के बारे में जानते हैं।


Tecno Phantom V Fold 2, V Flip 2 की कीमत


पिछली रिपोर्ट के अनुसार, Tecno Phantom V Fold 2 के 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत GHS 16,550 (लगभग 88,964 रुपये) और V Flip 2 के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत GHS 9,800 (लगभग 52,455 रुपये) होगी।


Tecno Phantom V Fold 2 Specifications


पब्लिकेशन द्वारा शेयर की गई लीक प्रेजेंटेशन फोटो से पता चला है कि Phantom V Fold 2 (मॉडल नंबर AE10) में 6.45 इंच की कवर डिस्प्ले और 7.85 इंच की इंटरनल फोल्डेबल डिस्प्ले होगी। दोनों AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और LTPO टेक्नोलॉजी का सपोर्ट करेंगी। यह फोन एआई फीचर्स जैसे सर्किल टू सर्च, टू-वे कन्वर्जन और कॉल और टेक्स्ट समरी का सपोर्ट करेगा। इसमें नोट लेने, हैंडराइटिंग, एआई ड्राइंग और बहुत कुछ के लिए फैंटम वी पेन स्टाइलस का भी सपोर्ट होगा। Phantom V Fold 2 में Dimensity 9000 Plus प्रोसेसर होगा। इसमें 12GB RAM और 12GB वर्चुअल RAM और 512GB स्टोरेज होगी।

कैमरा सेटअप के मामले में इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट टेलीफोटो लेंस होगा। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसमें 5,750mAh की बैटरी होगी, जो फोल्डेबल फोन की सबसे बड़ी बैटरी होगी। जैसे कि Vivo X Fold 3 Pro में थोड़ी छोटी 5,700mAh की बैटरी है। Phantom V Fold 2 में 70W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G ड्यूल सिम, मल्टी-फंक्शनल NFC, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ ड्यूल स्पीकर और एक लेयर फाइबर ग्लास बैक शामिल है। अनफोल्ड होने पर यह 5.8 मिमी स्लिम प्रोफाइल प्रदान करेगा। यह स्मार्टफोन कार्स्ट ग्रीन और रिपलिंग ब्लू जैसे कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा।


Tecno Phantom V Flip 2 Specifications


Tecno Phantom V Flip 2 (मॉडल नंबर AE11) में 6.9 इंच 120Hz LTPO फोल्डेबल डिस्प्ले होगी। वहीं एक्सटरनल में 3.64 इंच की कवर डिस्प्ले होगी। V Flip 2 की एक्सटरनल डिस्प्ले मिनी गेम्स, एक फुल साइज कीबोर्ड, डायनेमिक पोर्ट फंक्शन समेत काफी कुछ का सपोर्ट करेगी। स्क्रैच से सिक्योरिटी के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास विक्टस लेयर भी होगी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Phantom V Flip 2 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। वहीं सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इसमें कुछ एआई-बेस्ड फोटोग्राफी फीचर्स जैसे एआई इरेजर, एआई पिक्चर कटआउट, एआई पोर्ट्रेट होंगे । रिपोर्ट्स से पता चला है कि यह Dimensity 8050 प्रोसेसर से लैस होगा। लीक से यह भी पता चला है कि V Flip 2 में 4,750mAh की बैटरी है जो कि 70W रैपिड चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। यह स्मार्टफोन दो कलर ट्रैवर्टीन ग्रीन और मूनडस्ट ग्रे में उपलब्ध होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  6. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  7. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  8. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  9. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  10. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »