Tecno Phantom V Flip 5G फोन 8GB RAM + 256GB स्टोरेज, AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Tecno Phantom V Flip 5G Price In India Rs 49,999 Launched: यह कंपनी का दूसरा फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इस वर्ष की शुरुआत में Tecno ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में Phantom V Fold को पेश किया था

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 सितंबर 2023 16:59 IST
ख़ास बातें
  • इसे Iconic Black और Mystic Dawn कलर्स में उपलब्ध कराया गया है
  • इस स्मार्टफोन को 1 अक्टूबर से Amazon पर खरीदा जा सकेगा
  • इसका सर्कुलर AMOLED कवर पैनल 1.32 इंच का है

Tecno Phantom V Flip 5G Price In India Rs 49,999 Launched: इसके 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट का प्राइस 49,999 रुपये का है

Tecno Phantom V Flip 5G Price In India Rs 49,999 Launched: चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno (टेक्नो) का फैंटम वी फ्लिप 5जी शुक्रवार को भारत सहित इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया गया। यह कंपनी का दूसरा फोल्डेबल (Tecno Phantom V Flip 5G Camera) स्मार्टफोन (Tecno Phantom V Flip 5G Sale Date) है। इस वर्ष की शुरुआत में Tecno ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में Phantom V Fold को पेश किया था। हम आपको यहां फोन के प्राइस, स्पेसिफिकेशंस (Tecno Phantom V Flip 5G Features, Specifications) और फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं। 

Tecno Phantom V Flip 5G Price In India

Tecno Phantom V Flip 5G क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इसे Iconic Black और Mystic Dawn कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके 8GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट का प्राइस 49,999 रुपये का है। इसे 1 अक्टूबर से  Amazon (Tecno Phantom V Flip 5G Offers, Discount) पर खरीदा जा सकेगा। इसमें सर्कुलर आउटर डिस्प्ले है। इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी लीक हुई थी। 

Tecno Phantom V Flip 5G Specifications, Features More 

Tecno Phantom V Flip 5G में 6.9 इंच फुल HD+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) फ्लेक्सिबल AMOLED इनर डिस्प्ले है। इसका सर्कुलर AMOLED कवर पैनल 1.32 इंच का है। यह ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर के साथ है। इसमें यूजर्स कवर स्क्रीन से मैसेज का उत्तर दे सकेंगे। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8050 SoC 8 GB के LPDDR4X RAM के साथ है जिसे वर्चुअल तरीके से 16 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 256 GB की UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह एंड्रॉयड 13.5 पर चलता है। कंपनी ने इसके लिए दो वर्ष के OS अपडेट और तीन वर्ष के सिक्योरिटी पैच उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। 

Tecno Phantom V Flip 5G की रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, वाइड-एंगल लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ Quad फ्लैशलाइट यूनिट है। इसका 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा प्राइमरी डिस्प्ले के ऊपर होल-पंच स्लॉट में दिया गया है।

Tecno Phantom V Flip 5G में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 6, NFC और ब्लूटूथ 5.1 दिए गए हैं। इसकी 4,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका अनफोल्ड करने पर साइज 171.72 mm x 74.05 mm x 6.95 mm और फोल्ड करने पर 88.77 mm x 74.05 mm x 14.95 mm का है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। हाल ही में Tecno ने Camon 20 Avocado Art Edition को देश में लॉन्च किया है। नए स्मार्टफोन में लेदर फिनिश और रियर पैनल पर आर्टवर्क के साथ एम्बोस्ड टेक्सचर है। इसे केवल ग्रीन कलर में उपलब्ध कराया गया है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth performance
  • Good battery life
  • Great inner display
  • Reliable main camera
  • Good build quality
  • Fast charging
  • Bad
  • Dim outer screen
  • Only two software updates
  • Relatively poor secondary camera
  • Pre-installed bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8050

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में Fusion Red कलर में लॉन्च हुआ Vivo T5x 5G, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. चश्मे में कैमरा, AI ट्रांसलेशन और म्यूजिक सपोर्ट! Pebble ने भारत में लॉन्च किए Smart Glasses
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 250 4G Smart बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, दो कैमरा के साथ फ्रंट में होगा LED फ्लैश!
  2. Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. Jio vs Airtel June 2026: अब ये कंपनी सभी को मात देकर आई आगे, जानें किस कंपनी के सबसे ज्यादा सिम खरीद रहे लोग
  4. How to Charge Faster: फोन की चार्जिंग हो गई स्लो, तो वॉल सॉकेट और केबल करें इस्तेमाल, झटपट बढ़ेगी स्पीड
  5. Delhi Lakshmi Yojana: 2500 रुपये हर महीने दिल्ली की महिलाओं को, 1 अगस्त से ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  6. SpaceX को बड़ा झटका, वैल्यू में करोड़ों डॉलर की गिरावट
  7. Apple के टचस्क्रीन MacBook Pro में होगा Samsung का OLED डिस्प्ले!
  8. OnePlus N6x में मिलेंगे AI टूल्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. Huawei Nova 16 SE में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, जल्द हो सकता है लॉन्च
  10. Redmi K100 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.