Tecno ने लॉन्च की Spark 40 सीरीज, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Spark 40 Pro+ में 6.78 इंच (1,224 x 2,720 पिक्सल्स) 3D AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 जुलाई 2025 21:51 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरीज को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया गया है
  • इसमें Tecno Spark 40, Spark 40 Pro और Spark 40 Pro+ शामिल हैं
  • Spark 40 Pro+ में 6.78 इंच 3D AMOLED डिस्प्ले है

इस सीरीज का Spark 40 Pro+ ऐसा पहला स्मार्टफोन है जिसमें MediaTek Helio G200 चिपसेट है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno ने Spark 40 सीरीज को लॉन्च किया है। इस सीरीज में Tecno Spark 40, Spark 40 Pro और Spark 40 Pro+ शामिल हैं। कंपनी ने बताया है कि Spark 40 Pro+ ऐसा पहला स्मार्टफोन है जिसमें MediaTek Helio G200 चिपसेट दिया गया है। इस सीरीज के बेस और Pro मॉडल्स में क्रमशः MediaTek Helio G100 Ultimate और MediaTek Helio G81 दिया गया है। 

Tecno Spark 40 का प्राइस 
Advertisement

इस स्मार्टफोन सीरीज को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया गया है। Tecno Spark 40 Pro+ का यूगांडा में 8 GB के RAM और 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस UGX 7,69,000 (लगभग 18,300 रुपये) का है।  Spark 40 Pro के 8 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस UGX 6,79,400 (लगभग 16,200 रुपये) का है। इस सीरीज के Spark 40 के 4 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस UGX 4,79,000 (लगभग 11,400 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन को Veil White, Titanium Grey, Mirage Blue और Ink Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Spark 40 Pro+ के स्पेसिफिकेशंस
Advertisement

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच (1,224 x 2,720 पिक्सल्स) 3D AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G200 दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड HiOS पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इनमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi, GPS, OTG, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Spark 40 Pro+ में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस स्मार्टफोन की 5,200 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड और 30 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें Dolby Atmos सपोर्ट वाले डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन का साइज 163.9 x 75.8 x 6.49 mm का है। 
Advertisement

Spark 40 Pro के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G100 चिपसेट है। इसकी बैटरी वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करती। इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी नहीं है। इसका डिस्प्ले, कैमरा, ऑपरेटिंग सिस्टम, बैटरी और कनेक्टिविटी सहित अन्य स्पेसिफिकेशंस इस स्मार्टफोन सीरीज के Pro+ वेरिएंट के समान हैं। Spark 40 Pro की थिकनेस 6.69 mm की है। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1224x2720 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1224x2720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.