Tecno Camon 30S Pro फोन 12GB रैम और इस प्रोसेसर के साथ जल्द होगा लॉन्च!

Tecno Camon 30S Pro मौजूदा Camon 20S Pro का सक्सेसर हो सकता है, जो MediaTek Dimensity 8020 चिपसेट, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh बैटरी से लैस आता है।

Tecno Camon 30S Pro फोन 12GB रैम और इस प्रोसेसर के साथ जल्द होगा लॉन्च!

Photo Credit: Tecno

Tecno Camon 20S Pro (ऊपर तस्वीर में) का सक्सेसर हो सकता है अपमकिंग Camon 30S Pro

ख़ास बातें
  • मॉडल नंबर CLA6 वाला एक Tecno स्मार्टफोन मॉडल Google Play Console पर दिखा
  • इसे TUV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिला है
  • स्मार्टफोन मॉडल को Tecno Camon 30S Pro बताया जा रहा है
विज्ञापन
Tecno Camon 30 सीरीज के दो मॉडल्स को इस साल भारत में लॉन्च किया था, जिनमें Tecno Camon 30 और Camon 30 Premier शामिल हैं। अब ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी इस सीरीज में एक नया मॉडल जोड़ने की प्लानिंग कर रही है। एक Tecno स्मार्टफोन मॉडल को Google Play Console वेबसाइट पर देखा गया है, जिसे Camon 30S Pro मॉडल नेम से जोड़ा जा रहा है। डिवाइस को TUV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिला है। इस सीरीज में वेनिला और प्रीमियर के साथ एक Camon 30 Pro मॉडल भी आता है, जिसे फिलहाल भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। ये सभी मॉडल्स 4G ओनली और 5G दोनों कनेक्टिविटी के साथ आते हैं।

मॉडल नंबर CLA6 के साथ एक Tecno स्मार्टफोन मॉडल Google Play Console और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा (via thetechoutlook) गया है। डेटाबेस से पता चलता है कि स्मार्टफोन MediaTek MT6789 कोडनेम वाले प्रोसेसर के साथ आएगा, जो 2.2GHz पर दो A76 कोर और 2GHz पर छह A55 कोर से लैस है। इसमें Mali G57 GPU है। इस कॉन्फिगरेशन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां MediaTek Helio G99 चिपसेट की बात हो रही है। बता दें कि इस स्मार्टफोन मॉडल को Tecno Camon 30S Pro बताया जा रहा है।

सर्टिफिकेशन से यह भी पता चलता है कि स्मार्टफोन में 12GB रैम होगी। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 OS पर बेस्ड कस्टम OS पर चलेगा। डिवाइस का डिस्प्ले रिजॉल्यूशन 1,080 x 2,436 पिक्सल और स्क्रीन डेनसिटी 480 dpi होगी। 

वहीं, TUV Rheinland सर्टिफिकेशन की बात करें तो, यहां कथित Tecno Camon 30S Pro को 4,900mAh की बैटरी के साथ लिस्ट किया गया है।

स्पेसिफिकेशन्स के अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपकमिंग फोन Camon 30 सीरीज में 30 Pro और 30 Premier के नीचे बैठेगा। यह Camon 20S Pro का सक्सेसर हो सकता है, जो MediaTek Dimensity 8020 चिपसेट, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh बैटरी से लैस आता है। इसमें 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 64-मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा मिलता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »