Tecno Camon 16 भारत में जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने साझा किया टीज़र

Tecno Camon 16 के भारत लॉन्च को लेकर कंपनी ने ट्विटर सहित अपने अन्य सोशल मीडिया चैनल्स पर टीज़र साझा किया है।

Tecno Camon 16 भारत में जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने साझा किया टीज़र

Tecno Camon 16 सीरीज़ का एक फोन केन्या में लॉन्च किया जा चुका है

ख़ास बातें
  • Tecno Camon 16 को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा
  • कंपनी ने सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए इसकी पुष्टि की
  • फोन को 'ऑल आईज़ल ऑन यू' की टैगलाइन के साथ किया गया है टीज़
विज्ञापन
Tecno Camon 16 भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है, कंपनी ने अपने सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए इसकी पुष्टि की है। टेक्नो ने पिछले महीने की शुरुआत में केन्या में Camon 16 Premier को लॉन्च किया था और अब कंपनी भारत में इस साल फरवरी में लॉन्च हुए Camon 15 के अपग्रेड के रूप में टेक्नो कैमन 16 को पेश करने जा रही है। हालांकि साझा किए गए टीज़र पोस्ट में कंपनी ने फोन को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन कैमरा शटर और उसके अंदर आंख की पुतली को दिखा रही GIF से इशारा मिलता है कि या तो फोन फोटोग्राफी पर फोकस करेगा या हो सकता है कि यह मौजूदा कैमन 15 के समान 'ऑटो आई फोकस' फीचर के साथ आ सकता है, जिसे कंपनी इसके मुख्य फीचर के तौर पर दर्शाती है।

Tecno Camon 16 के भारत लॉन्च को लेकर कंपनी ने ट्विटर सहित अपने अन्य सोशल मीडिया चैनल्स पर टीज़र साझा किया है। हालांकि इसमें फोन के स्पेसिफिकेशन्स, लॉन्च की तारीख व कीमत को लेकर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन साझा की गई GIF में कैमरा शटर के अंदर आंख की पुतली का दिखाया जाना फोन के फोटोग्राफी पर फोकस करना हो सकता है या ऐसा भी हो सकता है कि यह फरवरी में लॉन्च हुए Camon 15 में शामिल फेस अनलॉक 2.0 फीचर से लैस आए। याद दिला दें कि टेक्नो ने कैमन 15 में फेस अनलॉक 2.0 फीचर दिया है, जो ऑटो आई फोकस नाम के सिक्योरिटी फीचर के साथ आता है। यह फीचर यूज़र की बंद आंखों को पहचानने का काम करता है।
 

फिलहाल कंपनी ने इसके लॉन्च की तारीख साझा नहीं की है, लेकिन 'कमिंग सून' टेक्स्ट सीधा इशारा है कि Camon 16 का भारत लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है।

याद दिला दें कि कंपनी ने पिछले महीने केन्या में Tecno Camon 16 Premier को भी लॉन्च किया था। कैमन 16 प्रीमियर में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप, 64-मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 33W फास्ट चार्जिंग सपोट वाली 4,500mAh क्षमता की बैटरी दी गई है। यह MediaTek Helio G90T चिपसेट और 8 जीबी रैम से लैस आता है और Android 10 पर चलता है। यह टेक्नो कैमन 16 सीरीज़ का सबसे प्रीमियम मॉडल है, तो इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Camon 16 इससे थोड़े हल्की स्पेसिफिकेशन्स के साथ आ सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tecno Camon 16, Tecno Camon 16 India Launch
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »